×

हाथ पर पट्टी, पैर के तलवों में गड़ी थी कीलें.. युवती का शव देख कांप गयी लोगों की रूह

Bihar News: हरनौत प्रखंड अंतर्गत सरथा पंचायत के बहादुरपुर गांव में ग्रामीणों को हाइवे किनारे जंगल के पास युवती का शव देखा। महिला के शरीर पर लाल रंग की नाइटी थी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 6 March 2025 4:37 PM IST
bihar news
X

bihar news

Bihar News: बिहार के नालंदा जनपद में उस समय हड़कंप मच गया। जब जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव बरामद किया गया। युवती के शव को देख दरिंदगी का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। युवती के शरीर पर केवल नाइटी थी। वहीं गले पर चोट के निशान थे। युवती के पैर के तलवे में 12 कीलें भी ठोंकी हुई थी। युवती की लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि युवती की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

इलाके में इस हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। कोई इसे तंत्र-मंत्र बता रहा है। तो वहीं कुछ लोगों का यह कहना है कि युवती की हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवती की उम्र लगभग 26 साल बतायी जा रही है।

हाइवे किनारे जंगल के पास मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार हरनौत प्रखंड अंतर्गत सरथा पंचायत के बहादुरपुर गांव में ग्रामीणों को हाइवे किनारे जंगल के पास युवती का शव देखा। महिला के शरीर पर लाल रंग की नाइटी थी। उसके दाहिने हाथ में पट्टी बंधी हुई थी। साथ ही पैरों में पायल और बिछिया भी पहनी हुई थी। सबसे अधिक विभत्स यह था कि युवती के दोनों पैरों के तलवों में छह-छह कीलें गड़ी थी। कातिलों ने युवती की बेहद निर्दयता के साथ हत्या की थी।

ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवती की शिनाख्त करने में जुटी है। घटना के संबंध में हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बहादुरपुर गांव में सड़क के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। घटना की पुष्टि करने के लिए जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां अज्ञात महिला का शव मिला।

प्रथम दृष्टया महिला के पैरों के तलवों में कीलें गड़ी हुई थीं। गर्दन पर भी चोट के निशान थे। महिला के दाहिने हाथ में सलाइन इंजेक्शन लगा हुआ था। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने घटना की एफआईआर भी दर्ज कर ली है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story