×

Bihar : एडमिशन के लिए बुलाकर इंस्टिट्यूट संचालक ने सगी बहनों के साथ किया रेप, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Bihar : सीतामढ़ी जिले में एक इंस्टिट्यूट संचालक द्वारा दो सगी बहनों को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों बहनें कोचिंग में दाखिले के लिए आई थी।

Network
Newstrack Network
Published on: 1 Sep 2022 4:54 AM GMT
two girl raped by institute manager in sitamarhi district bihar
X

सीतामढ़ी में सगी बहनों से रेप: Photo- Newstrack

Bihar Crime News : बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक इंस्टिट्यूट संचालक द्वारा दो सगी बहनों को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों बहनें कोचिंग में दाखिले के लिए आई थी। कहा जाता है इसी दौरान इंस्टिट्यूट संचालक ने बहला-फुसलाकर दोनों बहनों को नशीला पदार्थ खिलाया और दुष्कर्म किया।

इस वारदात का खुलासा बुधवार को हुआ। जो भी इस घटना के बारे में सुना वह दंग रह गया। पीड़िता की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी मधुबनी जिले के सकटी थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी का नाम प्रभास मिश्रा है। बहनों से रेप का आरोपी कोल्हापुर के इंस्टीच्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी नाम से सीतामढ़ी में संस्थान का ब्रांच चलाता है। यहां पॉलिटेक्निक की भी पढ़ाई होती है।

आरोपी ने दाखिले के लिए फोन कर बुलाया था

घटना के बारे में पीड़िता की मां ने बताया कि, दोनों बहनें पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए प्रभाष मिश्रा के संस्थान गई थीं। 3 सितंबर को उनका नामांकन होना था। इस दौरान 29 अगस्त को दोनों बहनों की मां के मोबाइल पर ऑफिस के संचालक प्रभास का फोन आया था। मंगलवार की सुबह 9.30 बजे दोनों को बुलाया गया। यहां तक कहा गया कि नामांकन के संबंध में कुछ बात करनी है।

पीड़ित बहनों की मां ने बताया उस दिन क्या हुआ था

पीड़िता की मां आगे बताती हैं, कि दोनों बहन 11 बजे के करीब घर से संस्थान के लिए निकलीं। दोपहर 2 बजे तक जब वो घर नहीं लौटी, तो चिंता होने लगी। खोजबीन करने पर उसके दोस्तों ने वारदात के बारे में बताया। पीड़िता की मां ने कहा, इसके बाद मैं इंस्टीच्यूट पहुंची, तो दंग रह गई। मेरी दोनों बेटी बेहोश पड़ी थी। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। इसके बाद मैंने दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों का इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की उससे पूछताछ जारी है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story