Bihar : गया में धारदार हथियार से हमला कर 2 लोगों को उतारा मौत के घाट, 3 गंभीर हालत में पटना रेफर

Bihar: बिहार के गया में दादी और पोते की हत्या कर दी तो वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर है। तीनों को पटना रेफर कर दिया गया है। घटना रामपुर थाना क्षेत्र वार्ड रामपुर भुंईटोला की है। इस वारदात को घर के दामाद ने ही अंजाम दिया है।

Network
Report Network
Published on: 13 Sep 2022 6:57 AM GMT
Bihar News
X

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी और ग्रामीण (फोटों न्यूज नेटवर्क)

Bihar Crime News: गया में दादी और पोते की हत्या कर दी गई। वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर है। तीनों को पटना रेफर कर दिया गया है। घटना रामपुर थाना क्षेत्र वार्ड नंबर 31 रामपुर भुंईटोला की है। इस वारदात को घर के दामाद ने ही अंजाम दिया है। मरने वालों की पहचान कांति देवी (50) और उसका पोता चिंटू कुमार (10) के रूप में हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि आपसी विवाद में प्रभु मांझी ने पांच लोगों पर खंती से हमला कर दिया। इनमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभु मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

परिजनों का कहना है कि प्रभु मांझी अफीमची था। सोमवार रात को ससुराल में विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी। ससुराल वालों ने विरोध किया तो कुछ देर के लिए वह शांत हो गया। इसके बाद मंगलवार अहले सुबह करीब 4 बजे जब सबलोग सो रहे थे तो वह कमरे में आया। इसके बाद कमरे को अंदर से बंद कर दिया और पांचों लोगों पर खंती से वार करने लगा। उसने अपनी पत्नी को भी नहीं छोड़ा।

उस पर खंती से वार करने लगा। मौके पर उसकी सास और साले के बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पातल में भर्ती करवाया। इसके बाद यहां से तीन लोगों को पटना रेफर कर दिया गया है। परिजनों का कहना है कि प्रभु मांझी नशे की हालत में पहले भी हमलावर हो जाता था। लेकिन आज जो उसने किया वो किसी ने सोचा भी नहीं था। पुलिस उसपर कड़ी कार्रवाई करे।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story