×

Bihar News: उमेश कुशवाहा चुने गए जदयू प्रदेश अध्यक्ष, नीतीश ने दिया प्रमाण पत्र

Bihar News: जदयू की राज्य परिषद की बैठक में जदयू के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को सीएम नीतीश कुमार ने सर्टिफिकेट दिया।

Network
Newstrack Network
Published on: 27 Nov 2022 10:24 AM GMT (Updated on: 27 Nov 2022 11:38 AM GMT)
Bihar News In Hindi
X

उमेश कुशवाहा चुने गए जदयू प्रदेश अध्यक्ष

Bihar News: सत्तारूढ़ दल जदयू की राज्य परिषद की बैठक (JDU State Council meeting) पटना के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में शुरू हो चुकी है। कर्पूरी सभा में चल रही इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (JDU National President Lalan Singh) समय कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

उमेश कुशवाहा को नीतीश कुमार ने दिया सर्टिफिकेट

बैठक की शुरुआत में जदयू के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्टिफिकेट दिया। उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को बधाई दी और पार्टी के कामकाज को उत्कृष्ट तरीके से करने की शुभकामनाएं भेजें। इसके बाद राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई।

उमेश कुशवाहा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुने जाने की घोषणा

राज्य परिषद की बैठक में करीब 500 डेलिगेट्स शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में उमेश कुशवाहा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुने जाने की घोषणा हुई इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन दिया फिर ललन सिंह डेलिगेट्स को आगामी चुनाव से संबंधित कई तरह के दिशा निर्देश दिए।

जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित बैठक में एक बार फिर से उमेश कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले निर्देश के मुताबिक मैं काम करता आया हूं। आगे भी काम करता रहूंगा। संगठन को और मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास होगा वह करता रहूंगा।

इसके बाद बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने उमेश कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ताओं के काम की सराहना की। वहीं संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अब वह कभी भाजपा के साथ कभी समझौता नहीं करने वाले हैं। भाजपा चाहे मंत्री या फिर पदाधिकारी बनने का ऑपर दें लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होने वाला हैं। मैं हर हाल में जदयू में काम करता रहूंगा। इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी, आप कार्यकर्ताओं से एक-एक करके मुलाकात कीजिए। वो आपसे मन की बात कहना चाहते हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story