×

Bihar: 'मुस्लिम का वोट लो और हिंदू को जात में बांटो, यही है नीतीश सरकार', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जोरदार प्रहार

Giriraj Singh on Nitish Government: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव बिहार के राज्यपाल से मिल ज्ञापन सौंपा। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

aman
Report aman
Published on: 14 Oct 2023 11:07 AM GMT (Updated on: 14 Oct 2023 11:19 AM GMT)
Giriraj Singh Statement
X

गिरिराज सिंह और नीतीश कुमार (Social Media) 

Giriraj Singh Statement : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव (Ramkripal Yadav) शनिवार (14 अक्टूबर) को बिहार के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार की नीतीश कुमार सरकार की 'हिंदू विरोधी नीतियों' के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

पटना में राजभवन से निकलने के बाद बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात की। उन्होंने नीतीश सरकार और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि, नीतीश सरकार 'मुस्लिम का वोट लो और हिंदू को जात में बांटो' की नीति पर काम कर रही है।

गिरिराज सिंह- हिंदुओं के साथ हो रहा भेदभाव

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने आगे कहा, 'हम लोग राज्यपाल से मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपकर कहा, बिहार में जिस तरह हिंदुओं के साथ भेदभाव हो रहा है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। ये सही नहीं। बेगूसराय में भी शिवलिंग को तोड़ा गया। इस मामले में कई हिंदुओं को जेल भिजवाया गया है। बिहार सरकार की ओर से तुगलकी फरमान जारी हो रहे हैं।'

'बिहार में PFI सक्रिय'

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से कहा, 'राज्य में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर भले ही प्रतिबंध लग गया है, लेकिन बिहार के सभी जिलों में ये संगठन पूरी तरह सक्रिय है। पीएफआई अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा, बिहार में नीतीश कुमार की सरकार 'तुगलकी सरकार' बन गई है। इनकी मंशा है मुस्लिमों का वोट लो और हिंदुओं को जात में बांटो। ताकि, हमारी सत्ता सुरक्षित रहे।'

नीतीश सरकार का 'तुगलकी फरमान'

बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, 'दुर्गा पूजा (Durga Puja 2023) में सरकार की ओर से शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए बाध्य किया जा रहा है। ये सरकार का तुगलकी फरमान है। लेकिन, जब मुस्लिम का कोई पर्व आता है या जुमे की नमाज होती है तो सरकार छुट्टी देती है। वहीं, हिंदुओं के साथ अत्याचार कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमारा मुख्य त्योहार दुर्गा पूजा है। इसमें शिक्षकों से ट्रेनिंग करवा रही है।'

बेगूसराय में कई समस्याएं

वहीं, भाजपा सांसद रामकृपाल यादव (BJP MP Ramkripal Yadav) ने बताया कि, 'गिरिराज सिंह के क्षेत्र में कई समस्याएं थीं। हम लोगों ने गवर्नर अपनी चिंताओं से अवगत कराया। हम लोगों ने कहा, आप इस मामले को देखिए और न्याय करिए। इसे लेकर अपनी पीड़ा को लिखित और मौखिक दोनों रूप में सामने रखा। उन्होंने कहा, बेगूसराय में खास तौर पर जो हुआ वो चिंता का विषय है। निश्चित तौर पर हम चाहते हैं कि इस चिंता से बेगूसराय की जनता को मुक्त कराया जाए।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story