Bihar: पटना पहुंचे स्मृति ईरानी व बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, मोदी@20 का विमोचन समारोह में लिया भाग

Bihar News Today: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े रविवार दोपहर पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों का भव्य स्वागत किया

Network
Newstrack Network
Published on: 18 Sep 2022 3:31 PM GMT
Bihar News
X

पटना पहुंचे स्मृति ईरानी व बिहार प्रभारी विनोद तावड़े

Click the Play button to listen to article

Bihar News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े (Bihar in-charge Vinod Tawde) रविवार दोपहर पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और बिहार प्रभारी ज्ञान भवन पहुंचे। नरेंद्र मोदी पर लिखी गयी किताब ' मोदी @ 20' का विमोचन समारोह में ज्ञान भवन के कार्यक्रम में भाग लिया।

स्मृति ईरानी जी मेरी बड़ी बहन हैं: बिहार प्रभारी

पुस्तक विमोचन के बाद बिहार प्रभारी विनोद तावड़े का ने कहा कि स्मृति ईरानी जी मेरी बड़ी बहन हैं। जिन्होंने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में शिकस्त दिया, मैं उनकी अंगुली पकड़कर आया हूं। जब नरेंद्र मोदी बिहार आए थे और उनकी सभा मे बम के धमाके हुए थे तो यहां की जनता ने उनको प्रधानमंत्री बनाया। उस समय भी हालत खराब थे। अब भी हालत खराब हैं।

महागठबंधन की सरकार पर कसा तंज

महागठबंधन की सरकार पर तंज कसते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि दोनों भाई बहन बेरोजगार हो गए है। राहुल गांधी अमेठी में हारे, देश की जनता अब भ्रष्टाचारी को स्वीकार नहीं करेगी। विपक्ष के लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन आप बताइए , अटल जी ने अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया, फिर नरेंद्र मोदी ने दलित रामनाथ कोविंद और फिर आदिवासी समाज की द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर अम्बेडकर सपनों को साकार किया है। विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार के युवाओं को किताब पढ़ना चाहिए। ये आईएएस और आईपीएस की धरती है। उनको ये किताब पढ़नी चाहिए। मोदीजी के बारे जानने का ये बहुत बढ़िया माध्यम है।

मुझे 20 साल से मोदी जी के साथ काम करने का मौका मिला है: स्मृति ईरानी

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैंने 27 साल की उम्र में जीवन का पहला चुनाव लड़ा था। उसे विनोद तावड़े ने लड़ाया था। मुझे 20 साल से मोदी जी के साथ काम करने का मौका मिला है। मोदी मंत्र है, मैथड है और मिशन है। नरेंद्र मोदी जब भी कैबिनेट में चर्चा करते थे। ऊर्जाशक्ति को बेहतर तरीके उपयोग करने की बात कहते है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ज्ञान शक्ति को लेकर भी काम किया जिसमें जय किसान, जय जय जवान, जय विज्ञान के साथ जय अनुसंधान हो गया गया। रक्षा शक्ति को लेकर देश की सीमाओं को सुरक्षा संकल्प लिया।स्मृति ईरानी ने कहा कि साल 2013 में भाजपा में 773 विधायक थे अब 1440 से ज्यादा हैं। 2013 में चार मुख्यमंत्री थे अब 12 हो गए।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story