×

UP Election 2022 : बीजेपी से गठबंधन नहीं होने पर JDU में सिर फुटौवल! ललन सिंह बोले- हमने तो आरसीपी पर भरोसा किया था

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( UP Election 2022) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन नहीं होने को लेकर बिहार की सत्ता में साझेदार पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेताओं में आपस में ही सिर फुटौवल की खबर सामने आ रही है।

aman
By aman
Published on: 24 Jan 2022 8:30 AM GMT
lalan singh
X

 lalan singh

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( UP Election 2022) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन नहीं होने को लेकर बिहार की सत्ता में साझेदार पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेताओं में आपस में ही सिर फुटौवल की खबर सामने आ रही है। दरअसल, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने कहा, कि 'जब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने इस बात का ऐलान किया, कि यूपी में बीजेपी का गठबंधन संजय निषाद (Sanjay Nishad) और अपना दल (Apna Dal) के साथ है, तो यह खबर हमारे लिए चौंकाने वाला रहा।' इतना ही नहीं जेडीयू अध्यक्ष ने इसके लिए पार्टी कोटे से केंद्र में मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) पर इसका ठीकरा फोड़ा है।

जेडीयू अध्यक्ष ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अब तक किसी प्रकार का कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। इसीलिए, अब उत्तर प्रदेश में बीजेपी के साथ कोई गठबंधन होगा, हमें इसकी उम्मीद नहीं है।' गौरतलब है, कि उत्तर प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) ने आगामी चुनाव के मद्देनजर अब तक 26 सीटों की घोषणा की है। इन सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। लेकिन पार्टी ने अब तक प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है।

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, कि 'बीजेपी का हमें भाव देने या ना देने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम भी एक राजनीतिक दल हैं। इस वक्त उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ना चाहते हैं।'

हमने आरसीपी पर भरोसा किया, जो कहा..

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की वजह से बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं हो पाने को लेकर भी ललन सिंह ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'वह इसके लिए किसी को दोषी नहीं मानते हैं।' ललन सिंह ने आगे कहा, आरसीपी सिंह बीजेपी के साथ उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर बात कर रहे थे। बीजेपी ने कुछ सीटें ऑफर करने की बात कही थी। मगर, बीजेपी ने कितनी ईमानदारी के साथ जेडीयू को भरोसा दिया था इसका आकलन आरसीपी सिंह को करना चाहिए था। आरसीपी सिंह ने जो हम लोगों से कहा, उस पर हमने भरोसा किया।'

'बीजेपी कुछ सीटों का ऑफर दे रही थी'

ललन सिंह ने आगे कहा, कि 'बीजेपी के साथ गठबंधन की बातचीत आरसीपी सिंह कर रहे थे। पार्टी के अन्य नेता इसमें शामिल नहीं थे। क्योंकि, जेडीयू ने उन्हें इसके लिए अधिकृत किया था।' ललन सिंह आगे कहते हैं, कि 'जनता दल यूनाइटेड ने आरसीपी सिंह को उत्तर प्रदेश में गठबंधन के लिए अधिकृत इसीलिए किया क्योंकि उन्होंने यह बताया था कि बीजेपी जनता दल यूनाइटेड के साथ गठबंधन करने की इच्छुक है और कुछ सीटों का ऑफर दे रही थी। पार्टी इसी के भरोसे रह गई।'

वहीं, भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए ललन सिंह बोले, 'कुछ वक्त पहले अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने हमारे विधायकों को अपनी पार्टी में मिला लिया था। तब यह गठबंधन के खिलाफ था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story