×

UP Election 2022: यूपी चुनाव में अब लालू यादव की बिटिया की एंट्री, दिया नारा- कमल रखो नुमाइश में, अखिलेश रहेंगे बाईस में

UP Election 2022: यूपी के चुनाव को लेकर अब राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी बड़ी टिप्पणी की है। उनका कहना है कि प्रदेश के चुनाव पर टिप्पणी करते हुए ट्विटर पर लिखा- कमल रखो नुमाइश में, अखिलेश रहेंगे बाइस में, फिर ट्राई करो सत्ताइस में।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman TiwariPublished By Deepak Kumar
Published on: 11 Jan 2022 4:36 PM GMT
RJD chief Lalu Prasad Yadav daughter Rohini Acharya supporting akhilesh yadav
X

अखिलेश यादव व लाल यादव की बेटी रोहिणी आचार्य। 

UP Election 2022 News: पांच राज्यों में जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) को लेकर पूरे देश की सियासत लगातार गरमाती जा रही है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Election 2022) की चर्चा ही चारों ओर हो रही है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। यूपी के चुनाव को लेकर अब राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव (RJD chief Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने भी बड़ी टिप्पणी की है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly election) में इस बार अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अगुवाई में समाजवादी पार्टी की सरकार (Samajwadi Party Gvernment) बनना तय है। लालू यादव की बिटिया का मानना है कि चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। इसलिए उसे अब 2027 के लिए प्रयास करना चाहिए।

सियासी मामलों में रोहिणी की दिलचस्पी

लालू यादव (RJD chief Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी सियासी मामलों को लेकर हमेशा कुछ न कुछ टिप्पणी करती रहती हैं। खास तौर पर वे बिहार से जुड़े मुद्दों को लेकर ट्विटर पर अपनी राय रखती रही हैं। अपने भाई तेजस्वी यादव के लिए वे लगातार बैटिंग करती रहती हैं और तेजस्वी यादव पर कोई भी हमला होने पर उनकी ओर से तीखा जवाब दिया जाता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) को भी वे विभिन्न मुद्दों को लेकर समय-समय पर घेरती रही हैं। अब उन्होंने उत्तर प्रदेश से चुनाव को लेकर एक बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने प्रदेश के चुनाव पर टिप्पणी करते हुए ट्विटर पर लिखा- कमल रखो नुमाइश में, अखिलेश रहेंगे बाइस में, फिर ट्राई करो सत्ताइस में।

अखिलेश यादव का किया समर्थन

बिहार के बड़े सियासी परिवार से ताल्लुक रखने वाली रोहणी की इस टिप्पणी का मतलब बिल्कुल साफ है। उनका मानना है कि इस बार के चुनाव में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भारी पड़ेंगे। इस बार उत्तर प्रदेश की सत्ता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के ही हाथों में जाने वाली है। उनका यह भी कहना है कि भाजपा की तो इस बार हार होना तय है। इसलिए उसे अब 2027 में होने वाले चुनाव में अपने लिए मौका खोजना चाहिए।

लालू यादव की एक बेटी की शादी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार में ही हुई है और लालू यादव के परिवार से उनका अच्छा रिश्ता रहा है। मुलायम के घर सैफई में होने वाले कार्यक्रमों में भी लालू परिवार शिरकत करता रहा है। ऐसे में रोहिणी का अखिलेश यादव को समर्थन देना कोई अचरज की बात नहीं है।

लालू के बेटे भी दे सकते हैं समर्थन

सियासी जानकारों का मानना है कि उत्तर प्रदेश का चुनाव चढ़ने के साथ लालू के दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप भी अखिलेश यादव के समर्थन में सक्रिय हो सकते हैं। पिछले दिनों पटना में तेजस्वी यादव ने इस ओर संकेत भी किया था और उनका कहना था कि जरूरत पड़ने पर उत्तर प्रदेश चुनाव में भी हम सक्रियता दिखाएंगे। वैसे कोरोना का संक्रमण बढ़ने के कारण चुनाव आयोग की ओर से 15 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर रोक लगा दी गई है। माना जा रहा है कि आगे भी इस रोक को बढ़ाया जा सकता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि लालू यादव का परिवार परिवार वर्चुअल ढंग से अखिलेश का किस तरह समर्थन करता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story