×

Upendra Kushwaha: नीतीश से अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा को अब Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, बिहार की पॉलिटिक्स अटकलों का दौर तेज

Upendra Kushwaha- नीतीश कुमार की जदयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जनता से Y + कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है।

Hariom Dwivedi
Written By Hariom Dwivedi
Published on: 9 March 2023 6:30 AM GMT (Updated on: 9 March 2023 6:51 AM GMT)
Upendra Kushwaha
X

फोटो- उपेंद्र कुशवाहा

Upendra Kushwaha: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जनता से Y + कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। उपेंद्र कुशवाहा बीते दिनों जनता दल (यू) से बगावत कर 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' के नाम से नई पार्टी बनाई थी। सूत्रों के मुताबिक, आईबी रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने कुशवाहा को Y+कैटेगरी की सुरक्षा आधार दी है। इसी के साथ ही बिहार की पॉलिटिक्स में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो उपेंद्र को वाई प्लस सिक्योरिटी देकर बीजेपी ने बिहार में नीतीश कुमार की घेराबंदी शुरू कर दी है। कुशवाहा और बीजेपी को लेकर जल्द ही बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है। कुशवाहा बीते कुछ दिनों से नीतीश कुमार के खिलाफ हमलावर हैं। बीजेपी उन्हें खेमे में लाकर नीतीश कुमार के कुशवाहा वोट बैंक में सेंधमारी की जुगत में जुटी है।

अटकलें ये भी हैं

उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस सिक्योसुरक्षा मिलने के कई राजनैतिक मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी मिशन 2024 की तैयारियों में जुट गई है। हालांकि, बीते दिनों के घटनाक्रम को देखते हुए चर्चा इस बात की भी है कि नीतीश कुमार एक बार फिर बीजेपी के साथ जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या नीतीश कुमार मारेंगे पलटी, फिर भाजपा के साथ जाने के लग रहे कयास, अमित शाह और राजनाथ के फोन से बढ़ी सियासी हलचल

क्या होती है वाई प्लस सिक्योरिटी?

खुफिया ब्यूरो की ओर से सुरक्षा संबंधी खतरों को देखते हुए देश के वीवीआईपी और अन्य क्षेत्रों के लोगों को वाई प्लस सिक्योरिटी दी जाती है। इस तरह की सुरक्षा-व्यवस्था में 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें एक या दो कमांडो और दो पीएसओ भी शामिल होते हैं।

Hariom Dwivedi

Hariom Dwivedi

Next Story