×

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- सदन के पहले दिन ही सरकार ने कार्यसूची में कर दिया बदलाव

Bihar Politics: अध्यक्ष रहने के दौरान प्रारंभिक संबोधन के बाद विधानसभा की समिति के प्रतिवेदन को सभा के सामने रखने का नियम निर्धारित किया गया था। लेकिन नियमों में बदलाव कर दिया गया।

Network
Newstrack Network
Published on: 26 Aug 2022 6:08 AM GMT
Vijay Sinha
X

विजय सिन्हा (फोटो: सोशल मीडिया ) 

Bihar Politics: नव नियुक्त नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार भ्रष्टाचार मुक्त बिहार की बात करती है। लेकिन बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष द्वारा कौशल विकास मिशन केग, स्पेशल कमिटी, अचार समिति सहित अन्य संस्थाओं के रिपोर्ट को सदन में पेश नहीं की गई। वो भी तब जब सदन में तार किशोर प्रसाद सहित अन्य नेताओं ने लगातार अध्यक्ष से प्रतिवेदन को सदन में पेश करने का अनुरोध किया था।

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि सदन के पहले दिन ही सरकार ने कार्यसूची में बदलाव किया है। अध्यक्ष रहने के दौरान प्रारंभिक संबोधन के बाद विधानसभा की समिति के प्रतिवेदन को सभा के सामने रखने का नियम निर्धारित किया गया था। लेकिन नियमों में बदलाव कर दिया गया।

सभी को समान अवसर मिलना चाहिए

विजय सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सभी के लिए एक होता है उसकी नजर में सभी विधायक की एक समान होते हैं। ऐसे में लोकतंत्र की परंपरा को देखते हुए सभी को समान अवसर मिलना चाहिए।

एक सवाल का जवाब देते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हर कार्यकर्ता देश और राज्य को चलाने में सक्षम है। भाजपा का कार्यकर्ता रोटी के लिए राजनीति नहीं करता है। रोटी की व्यवस्था करने के लिए राजनीति करता है। भाजपा का हर कार्यकर्ता हर भूमिका को निभाने सक्षम होता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story