×

Bihar: समस्तीपुर में तालाब में डूबने से 4 की मौत, बच्चे को बचाने तालाब में उतरी मां, 3 मासूम के साथ डूबी

Bihar News: महिला रक्षाबंधन में अपने मायके आई थी। उसका एक बच्चा तालाब में गिर गया। वह बच्चे को बचाने तालाब में उतरी। इतने में अन्य बच्चे भी उसकी मदद के लिए गए। लेकिन, सभी डूब गए।

Network
Newstrack Network
Published on: 13 Aug 2022 8:07 AM GMT
woman and three children died due to drowning in pond in samastipur district bihar
X

समस्तीपुर में तालाब में डूबने से 4 की मौत : Photo- Social Media

Bihar News : बिहार के समस्तीपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तालाब में डूबने से मां और तीन बच्चों की मौत हो गई। मामला जिले के कल्याणपुर प्रखंड (Kalyanpur Block) अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पारण गांव का है। जानकारी के अनुसार, महिला रक्षाबंधन पर अपने मायके आई थी। शनिवार सुबह बच्चों के साथ टहलते हुए तालाब की ओर गई। इस दौरान एक बच्चा खेलते-खेलते तालाब में डूब गया।

महिला फौरन बच्चे को बचाने तालाब में उतर गई। इतने में अन्य बच्चे भी उसकी मदद के लिए गए। लेकिन, एक को बचाने के चक्कर में सभी डूब गए। महिला जब तक मदद के लिए लोगों को आवाज लगाती। तब तक वह और उसके सभी बच्चे डूब गए।

इलाके में मातमी सन्नाटा

इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग घटनास्थल की तरफ भागे। जिसने भी वो नजारा देखा सन्न रह गया। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब के पास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया, डूबने से महिला समेत 4 लोगों की जान गई है। लगातार बारिश की वजह से तालाब पानी से भर गया है।


रक्षाबंधन में आई थी मायके

मृतक की पहचान बेलसंडी पंचायत के वार्ड- 9 निवासी रंजीत दास की 30 वर्षीय पत्नी चंपा देवी, 12 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी, 10 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार एवं 8 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि चंपा देवी रक्षाबंधन मनाने अपने मायके (माधो दार के घर) आई थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story