×

रांची से दर्शन करने विंध्याचल आया परिवार गंगा में हुआ समाहित, 6 लोगों को अभी तक बचाया गया, बाकी की तलाश जारी

Mirzapur News: मिर्जापुर से एक बड़ी खबर आ रही हैं। यहां एक ही परिवार के एक दर्जन लोग नदी में डूब गए।

Brijendra Dubey
Report Brijendra DubeyPublished By Shweta
Published on: 8 Sep 2021 10:12 AM GMT (Updated on: 8 Sep 2021 1:50 PM GMT)
घटनास्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़
X

घटनास्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़ 

Mirzapur News: मिर्जापुर से एक बड़ी खबर आ रही हैं। जिले में बड़ा हादसा नाव हादसा सामने आया है। जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के गंगा घाट पर एक नाव गंगा नदी में समाहित हो गई। नाव में सवार 12 लोग गंगा नदी में डूबने लगे। घटना में छह को बचाया जा सका, वहीं छह लोग लापता हैं। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर बुधवार को गंगा नदी पार करते समय एक नाव अनियंत्रित होकर गंगा नदी में डूब गया।

घटना में नाव में 12 लोग सवार थे। 12 लोगों में 6 लोगों को बचाया जा चुका है, वहीं 6 लोग अभी भी लापता है। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है वही राहत बचाव का कार्य जारी है। विन्ध्याचल थाना अन्तर्गत अखाड़ा घाट पर रांची झारखण्ड के ग्राम धुरहा निवासी राजेश तिवारी पुत्र भुवनेश्वर तिवारी उम्र करीब-35 वर्ष, जो अपने परिवार के साथ विन्ध्याचल दर्शन पूजन हेतु आये थे।

जांच करती हुई पुलिस

नाव से गंगा नदी के दूसरे छोर से वापस आते समय अचानक नाव डूब गई, जिसमें राजेश तिवारी उपरोक्त सहित परिवार के 12 सदस्य सवार थे। जिनमें से 1-राजेश उम्र करीब-35 वर्ष, 2-विकास उम्र करीब-28 वर्ष, 3-दीपक उम्र करीब-27 वर्ष, 4-वाहन चालक (अज्ञात), 5-अल्का उम्र करीब-09 वर्ष, 6-रितिका उम्र करीब-07 वर्ष को बचा लिया गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोग

नाव में सवार गुड़िया उम्र करीब-28 वर्ष, खुशबू उम्र करीब-30 वर्ष, अनीषा उम्र करीब-26 वर्ष, सत्यम उम्र करीब-05 वर्ष सहित एक बच्चा उम्र करीब 2½ वर्ष व एक बच्ची उम्र करीब-03 माह डूब गए है । क्षेत्राधिकारी नगर, थाना विन्ध्याचल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचकर स्थानीय नाविको एवं गोताखोरो की मदद से डूबे हुए 06 लोगो की तलाश खोजबीन की जा रही है।

बता दें कि परिवार एक साथ माता विंध्यवासिनी के धाम में दर्शन पूजन करने के लिए आए थे। गंगा नदी में स्नान करने की मंशा से वह अखाड़ा घाट पर पहुंचें। नाविक के कहने पर सभी लोग उस पार स्नान की अच्छी व्यवस्था बताए जाने पर चले गए । स्नान के दौरान ही पानी बरसने लगा। नाविक तेज बारिश के बावजूद सभी को नाव से लेकर गंगा नदी के दूसरे छोर से वापस धाम की तरफ लौट रहा था । दर्शनार्थियो के मना करने के बावजूद चली नाव में पानी भरने लगा और नदी में नाव डूब गई।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story