×

Subrata Roy Death: सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन, गंभीर बीमारी से थे ग्रसित

Subrata Roy Death: सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन।

Shweta Srivastava
Published on: 14 Nov 2023 6:24 PM GMT (Updated on: 15 Nov 2023 1:33 AM GMT)
Subrata Roy Death
X

Subrata Roy Death (Image Credit-Social Media)

Subrata Roy Death: सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का मंगलवार 14 नवंबर को 75 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। शुरुआत में उनके परिवार से या किसी तरह की कोई जानकारी या बयान सामने नहीं आया था। लेकिन कुछ देर बाद एक प्रेस नोट जारी करके सहारा की ओर से ये जानकारी दी गयी है।

मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा का निधन

मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा का मुंबई में निधन हो गया है। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। कल उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जायेगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और भाई हैं।

सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय 10 जून, 1948 को अररिया, बिहार में जन्मे, रॉय भारतीय व्यापार परिदृश्य में एक प्रमुख व्यक्ति थे, जिन्होंने एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की, साथ ही सहारा को वित्त, रियल एस्टेट, मीडिया और हॉस्पिटैलिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाया।

सुब्रत रॉय के निधन पर अखिलेश यादव का ट्वीट

सुब्रत रॉय के निधन पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है उन्होंने इसे देश के लिए भावात्मक क्षति बताया है। उन्होंने आगे लिखा कि सुब्रत रॉय अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति थे।

आपको बता दें कि सुब्रत रॉय जिन्हे सहारा श्री के नाम से भी जाना जाता है वो समाजवादी पार्टी के करीबी रहे हैं।

कंपनी के बयान के अनुसार, रॉय का मेटास्टैटिक घातकता, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से उत्पन्न जटिलताओं के साथ लंबी लड़ाई के बाद कार्डियक अरेस्ट के कारण रात 10.30 बजे निधन हो गया।


बयान में कहा गया है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आप 14 नवंबर को उनका निधन हो गया।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story