×

LPG Cylinder Price Hike: 209 रूपये महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानें नए दाम

LPG Cylinder Price Hike: 209 रूपए की बढ़ोत्तरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रूपये का हो गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 1 Oct 2023 2:21 AM GMT (Updated on: 1 Oct 2023 9:00 AM GMT)
LPG Cylinder Price Hike
X

LPG Cylinder Price Hike (Social Media)

LPG Cylinder Price Hike: अक्टूबर की शुरूआत होते ही लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 209 रूपए बढ़ा दिए हैं। नई दरें आज रविवार (1 अक्टूबर) से ही लागू हो गई हैं। 209 रूपए की बढ़ोत्तरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रूपये का हो गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि तेल कंपनियां प्रत्येक महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के दामों में बदलाव करती हैं।

महानगरों में क्या रेट मिल रहा एलपीजी सिलेंडर?

तेल कंपनियों ने कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 203.50 रूपये की बढ़ोत्तरी की है। नई कीमतें लागू होने के बाद एलपीजी सिलेंडर 1636 रूपये के बजाय 1839.50 रूपये में मिल रहा है। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 204 रूपयों की बढ़ोत्तरी की गई है। बढ़ोत्तरी के बाद 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1482 रूपये से बढ़कर 1684 रूपये का हो गया है। वहीं, चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 203 रूपये का इजाफा हुआ है। यहां एलपीजी सिलेंडर इजाफे के बाद 1898 रूपये का मिल रहा है।

सितंबर में कम हुए थे 158 रूपये

तेल कंपनियों ने पिछले महीने ही एक सितंबर को कमर्शियल गैस सिलेडंर के दामों में 158 रूपये की कटौती की थी। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1522 रूपए हो गई थी। इसके अलावा तेल कंपनियों ने अगस्त के महीने में भी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रूपयों की कटौती की थी।

बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले महीने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रूपयों की कटौती की थी। इसके बाद एक अक्टूबर को घरेलू एलपीजी की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। इसलिए अभी यह अपने पुराने रेट पर बने हुए हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story