×

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड होल्डर को घर बैठे मिलेगा फायदा, UIDAI-ISRO के बीच हुई ये जबरदस्त डील

Aadhaar Card Update: आधार को लेकर UIDAI ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ एक समझौता करार किया है। इस समझौता के होने से देश के हर आधार कार्ड होल्डर को फायदा होगा।

Vidushi Mishra
Published on: 18 July 2022 5:47 AM GMT
aadhaar card
X

आधार कार्ड (फोटो-सोशल मीडिया)

Aadhaar Card Update: हर भारतीय के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड के बिना देश का कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को आधार कार्ड का एक यूनिक आधार नंबर जारी किया जाता है जोकि उसके पूरे जीवनभर नहीं बदलता है। हां अगर उस शख्स को आधार कार्ड में दर्ज जानकारी में कुछ परिवर्तन करवाना है, तो वो आधार कार्ड अपडेट करके करा सकते हैं। देश के नागरिकों को आधार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है।

ऐसे में ताजा जानकारी ये मिली है कि आधार को लेकर UIDAI ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ एक समझौता करार किया है। इस समझौता के होने से देश के हर आधार कार्ड होल्डर को फायदा होगा।

दरअसल आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI और इसरो(ISRO) का समझौता लोकेशन ट्रैक करने को लेकर हुआ है। इसरो के साथ इस समझौते के तहत, कोई भी आधार कार्ड होल्डर अपने घर के पास के आधार केंद्र का आसानी से पता लगा सकता है।

फिलहाल इसरो, UIDAI और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालाय के इस समझौते के बाद देश के किसी भी हिस्से में अपने घर पर बैठकर पास के आधार केंद्र की जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे लाखों आधार कार्ड होल्डर को फायदा होगा। इस बारे में UIDAI ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

UIDAI का ट्वीट

आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने ट्वीट में लिखा कि आधार कार्ड की लोकेशन हासिल करने के लिए NRSC, ISRO और UIDAI ने मिलकर भुवन आधार पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर तीन फीचर्स मिलेंगे। इसके जरिए आप आधार सेंटर की ऑनलाइन जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही पोर्टल आपको आधार सेंटर तक पहुंचने का रास्ता भी बताएगा। इसके अलावा आपको ये भी पता चलेगा कि आपके घर से आधार सेंटर की दूरी कितनी है।

इस पोर्टल से सहारे आधार सेंटर के बारे में जानकारी के लिए आपको सबसे पहले https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर जाना होगा. इसके बाद आधार सेंटर की जानकारी के लिए Centre Nearby ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिससे आप समय भी बचेगा और फायदा भी होगा।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story