×

Petrol-Diesel Aaj ka Rate: तेल कंपनियों ने जारी की आज की प्राइस लिस्ट, आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

देश की तेल कंपनियों ने आज 09 फरवरी 2022 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर किसी प्रकार की वृद्धि या कमी नहीं की है। बुधवार, 09 फरवरी 2022 को भी अन्य दिनों की ही तरह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 9 Feb 2022 1:40 AM GMT
petrol diesel price today 31 march 2022 india delhi up fuel rate again increase by 80 paise today
X

Petrol Diesel Price (Photo - Socialmedia)

Petrol Diesel Aaj Ka Rate 09 February 2022 : देश की तेल कंपनियों ने आज 09 फरवरी 2022 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों (petrol and diesel prices) में एक बार फिर किसी प्रकार की वृद्धि या कमी नहीं की है। बुधवार, 09 फरवरी 2022 को भी अन्य दिनों की ही तरह पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कटौती को तीन महीने से अधिक हो चुके हैं। ग्राहकों को एक बार फिर कीमतों में कमी की उम्मीद रही है।

इस साल मार्च महीने तक में देश में पेट्रोल-डीजल के दाम (petrol diesel ke Dam) में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो इसका असर एक बार फिर देश के आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। तेल की कीमतों में वृद्धि के संकेत, सऊदी अरामको (Saudi Aramco) ने मार्च के लिए एशिया में बिकने वाले अपने कच्चे तेल की कीमतें बढ़ाने से दिया है।

गौरतलब है, कि इससे पहले केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में तेल कीमतों में कटौती की थी। उस वक्त देश में ईंधन की कीमतें बहुत ऊपर चली गई थी। जिसके बाद, केंद्र और राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की बढ़ी कीमतों पर नियंत्रण का फैसला लिया। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) में प्रति लीटर पेट्रोल के दाम (Petrol ka dam) घटकर 95.41 रुपए हो गए थे, जो आज भी उसी पर बरकरार है। इसी तरह, मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल 109.98 रुपए की दर से बिक रहा है। देश की तेल कंपनियों ने बुधवार, 09 फरवरी, 2022 को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की दरों (Petrol-Diesel Price Today) में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है। तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) ने आज अपनी नई प्राइस लिस्ट (Price list) जारी की है। नई दरें कुछ इस प्रकार हैं।

देश के प्रमुख शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट :

-दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 95.29 रुपए तो डीजल 86.81 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 95.73 रुपए और डीजल 87.21 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-देहरादून में पेट्रोल 94.00 रुपए और डीजल 87.04 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 रुपए और डीजल 77.13 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-शिमला में पेट्रोल 96.21 रुपए और डीजल 80.61 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-भुवनेश्वर में पेट्रोल 102.10 रुपए और डीजल 91.91 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-जयपुर में पेट्रोल 106.73 रुपए और डीजल 90.40 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपए और डीजल 94.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-शिलांग में पेट्रोल 94.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.75 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-रांची में पेट्रोल 98.52 रुपए और डीजल 91.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पटना में पेट्रोल 106.26 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पणजी में 96.80 रुपए और डीजल 87.68 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-गंगटोक में पेट्रोल 98.50 रुपए और डीजल 83.55 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story