×

Sone Ka Bhav: आज चांदी बहुत सस्ती, सोने के भाव में भारी गिरावट, जानिए 11 अगस्त का Gold Rate

Aaj Ka Sone Ka Bhav: सोना की कीमत इस महीने यानि अगस्त में 6 बार कम हुई, एक बार बढ़ी और बाकि दिन स्थिर रही है। पिछले 10 दिनों में सोना 2120 रुपए कम हो चुका है।

Shivani
Written By ShivaniNewstrack Network
Published on: 11 Aug 2021 11:02 AM GMT
Aaj ka Sone Ka Bhav
X

सोने के जेवर (Photo Social Media)

Aaj Ka Sone Ka Bhav : सोने के झुमके खरीद लीजिए। मौका भी सही है और रेट भी बजट में है। कई दिनों से सोना का रेट लगातार कम होता जा रहा है। 11 अगस्त को एक बार फिर सोने का भाव (Sone Ka Bhav Aaj Kya hai) ने राहत दी है। आज सोने की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में 22 कैरेट सोने का ताजा रेट 45200 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने का भाव आज 46,280 रुपए है। सोना की कीमत इस महीने यानि अगस्त में 6 बार कम हुई, एक बार बढ़ी और बाकि दिन स्थिर रही है। पिछले 10 दिनों में सोना 2120 रुपए कम हो चुका है, हालांकि इस बीच 5 अगस्त को एक दिन सोना का भाव 20 रुपए तक बढ़ा था।

10 दिनों में सोना 2120 रुपए तक सस्ता

चांदी ने तो ग्राहकों को राहत नहीं बल्कि निवेश का एक सुनहरा मौका दिया है। आज चांदी का भाव 800 रुपए किलो कम होने के बाद ताजा चांदी का दाम 62,500 रुपए किलो तक हो गया। चांदी खरीदने वाले या चांदी का शौक रखने वाले इस बात को अच्छे से समझ गए होंगे कि चांदी की कीमत में कितनी भारी कमी आई है। पिछले महीने तक चांदी 70 हजार रुपए के करीब पहुंच चुकी थी। वहीं मात्र 10 दिनों में चांदी लगातार सस्ती होती गई।

चांदी के भाव में 5800 रुपए की गिरावट

अगस्त महीने में पिछले 10 दिनों के चांदी के दाम की गिरावट पर नजर डाले तो 8 दिन चांदी के भाव में गिरावट आई। चांदी में मामूली नहीं बल्कि बड़ी गिरावट देखी गई। जैसे आज 800 रुपए की कमी आई तो इसके पहले चांदी 1600 रुपए, 1400 रुपए भी सस्ती हुई। इन 10 दिनों में चांदी कुल 5800 रुपए तक सस्ती हुई है। चांदी की कीमत 4 अगस्त को 400 रुपए किलो बढ़ गया था।


आज का सोने का भाव

अब जानते हैं कि आपके शहर में आज का सोने का भाव क्या है...

आपके शहर में सोने का भाव (Shahar Me Sone Ka Bhav)

22 कैरेट सोने का भाव (22 Carat Gold Rate)

24 कैरेट सोने का भाव (24 Carat Gold Rate)

दिल्ली में सोने का भाव (Delhi Gold Price)

45,50049,600

मुंबई में सोने का भाव (Gold Price in Mumbai)

45,28046,280

चेन्नई में सोने का भाव (Chennai Gold Rate)

43,720

47,690

कोलकाता में सोने का भाव (Kolkata Me Gold Rate)

45,70047,700

लखऩऊ में सोने का भाव (Lucknow Me Sone Ka Bhav)

45,50049,600

बेंगलुरु में सोने-चांदी का भाव (Bangalore Gold Price)

43,35047,300

हैदराबाद में सोने का भाव (Gold Price in Hyderabad)

43,350

47,300

पुणे में सोने का भाव (Pune Gold Rate)

44,440

47,520

अहमदाबाद में सोने का भाव (Ahmedabad me Sone Ka Bhav)

45,85047,780

घर बैठे जानिए सोने का रेट (How To Check Gold Rate)

अगर आप सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन सर्राफा बाजार या ज्वेलर्स की शाॅप जाने से पहले सोने का दाम जान लेना चाहते हैं तो घर बैठे एक मिस्ड कॉल देकर आसानी से सोने का रेट पता लगा सकते हैं। इसके लिए ग्राहक को सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। Missed Call करने पर आपके फोन पर एक मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

Shivani

Shivani

Next Story