×

Gold Silver Rate Today: सोना 280 रुपए सस्ता तो चांदी की कीमतों में भी गिरावट, निवेश से पहले यहां देखें अपने शहर का भाव

सफ़ेद धातु की कीमतें मामूली स्तर पर गिरी हैं। आज चांदी की कीमतों में 100 रुपए की कमी आयी है। बता दें, कि सफेद धातु की कीमत में कल, बुधवार को 400 रुपए का उछाल देखने को मिला था।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 24 Feb 2022 2:19 AM GMT
Gold Silver Rate Today: सोना 280 रुपए सस्ता तो चांदी की कीमतों में भी गिरावट, निवेश से पहले यहां देखें अपने शहर का भाव
X

Gold-Silver Price 24 February 2022: देश के सर्राफा बाजार में आज गुरुवार, 24 फरवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की तुलना में तेजी से नीचे गया है। हालांकि, आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत जहां नीचे जाते दिख रही है वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत मामूली तौर पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं दूसरी तरफ, आज चांदी की कीमतों में (Chandi Ka Dam) गिरावट का दौर बना हुआ है। आइये जानते हैं गुरुवार, 24 फरवरी 2022 को सोने-चांदी की नई दरें क्या संकेत दे रही हैं।

गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 24 फरवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 50,180 रुपए है। यह अपने पिछले दिन के भाव से आज 280 रुपए नीचे है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 46,260 रुपए है। यह अपने कल के भाव से 10 रुपए ऊपर जाता दिख रहा है। दूसरी ओर, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज गिरावट का दौर है।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai Aaj Chandi Ka Dam)

चांदी की कीमतों में आज 24 फरवरी 2022 को गिरावट देखने को मिल रहा है। हालांकि, सफ़ेद धातु की कीमतें मामूली स्तर पर गिरी हैं। आज चांदी की कीमतों में 100 रुपए की कमी आयी है। बता दें, कि सफेद धातु की कीमत में कल, बुधवार को 400 रुपए का उछाल देखने को मिला था। आज गुरुवार को सफेद धातु की कीमत 64,300 रुपए प्रति किलोग्राम है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,615 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 36,920 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 46,150 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,61,500 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,033 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 40,264 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 50,330 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,03,000 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 51,660 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,350 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 50,180 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,000 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 50,180 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,260 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 50,180 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,000 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 50,180 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,000 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 50,180 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,000 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है

-केरल में 50,180 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,000 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 50,130 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,990 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 50,350 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,950 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story