×

Gold Silver Rate Today: कल की बड़ी गिरावट के बाद सोना 100 रुपए चढ़ा, चांदी में भी बढ़त, जानें एक तोला सोने का क्या है भाव

देश के सर्राफा बाजार में आज यानी गुरुवार, 27 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में बढ़त दर्ज की गई। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमत से थोड़ा ऊपर चढ़ा।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 27 Jan 2022 2:41 AM GMT
gold silver rate today 30 march 2022 india delhi lucknow aaj sone ka bhav kya hai newstrack
X

सोना-चांदी की कीमतें

Gold-Silver Price 27 January 2022: देश के सर्राफा बाजार में आज यानी गुरुवार, 27 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में बढ़त दर्ज की गई। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमत से थोड़ा ऊपर चढ़ा। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में भी आज बढ़ोतरी देखने को मिली। आइये जानते हैं गुरुवार, 27 जनवरी 2022 को सोने-चांदी की नई दरें क्या संकेत दे रही हैं।

गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 27 जनवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 50,100 रुपए है। यह अपने कल के भाव से 100 रुपए ऊपर गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 45,900 रुपए है। यह अपनी एक दिन पहले की कीमत से 150 रुपए ऊपर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है, कि अरसे बाद कल सोने की कीमतों में 1980 रुपए तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। दूसरी तरफ, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज बढ़ोतरी का दौर देखने को मिल रहा है।

कई कारक प्रभावित करते हैं धातुओं की कीमत

आज सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। काफी अंतराल के बाद कल एक तोले सोने की कीमत में करीब 2000 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, बीते दिनों गिरावट की यही रफ्तार चांदी की कीमतों में थी। दूसरी तरफ, देश में अब शुभ कार्यों की शुरुआत के साथ बाजार उम्मीद लगाए बैठा है, कि इसका अच्छा और सकारात्मक असर जल्द ही सोना-चांदी के कारोबार पर देखने को मिलेगा। वहीं, बजट से पहले बिकवाली के भारी दबाव में शेयर बाजार में पिछले हफ्ते से बड़ी हलचल दिखाई दे रही है। इस वजह से भी कई निवेशकों ने सोने (sone ka bhav) और चांदी (chandi ka bhav) में निवेश को बेहतर विकल्प के तौर पर अपनाया है। बाजार विशेषज्ञों की भी राय है, कि निवेशक छोटे हों या बड़े, वर्तमान समय इन धातुओं में निवेश के लिए बेहतर है।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai Aaj Chandi Ka Dam) चांदी की कीमतों में आज 26 जनवरी 2022 को गिरावट देखने को मिल रही है। आज बुधवार को सफेद धातु की कीमत गिरकर 64,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है। यह अपने कल के भाव से 600 रुपए कम है। इस प्रकार देखें तो कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखी जा रही है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,651 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 37,208 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 46,510 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,65,100 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,951 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 39,608 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 49,510 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,95,100 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 50,590 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,370 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 49,830 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,900 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 50,100 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,900 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 48,600 50,500 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,900 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 50,100 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,900 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 50,100 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,900 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 50,100 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,900 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 49,830 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,010 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 49,910 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,760 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।-

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story