×

Gold Silver Rate Today: सोना 1080 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ा, चांदी में रिकॉर्ड 4800 रुपए की वृद्धि, खरीदने से पहले चेक कर लें प्राइस

देश के सर्राफा बाजार में आज यानी रविवार, 13 फरवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। पीली धातु का भाव आज अपने एक दिन पहले की कीमत के विपरीत ऊपर जाता दिख रहा है।

Network
Newstrack Network
Published on: 13 Feb 2022 2:28 AM GMT (Updated on: 13 Feb 2022 2:28 AM GMT)
Gold Silver Rate Today: सोना 1080 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ा, चांदी में रिकॉर्ड 4800 रुपए की वृद्धि, खरीदने से पहले चेक कर लें प्राइस
X

Gold-Silver Price 13 February 2022: देश के सर्राफा बाजार में आज यानी रविवार, 13 फरवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। पीली धातु का भाव आज अपने एक दिन पहले की कीमत के विपरीत ऊपर जाता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर, आज चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में भी अप्रत्याशित बढ़त दर्ज की गई है। आज चांदी के दाम में एक बार फिर बड़ा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आइये जानते हैं रविवार, 13 फरवरी 2022 को सोने-चांदी की नई दरें क्या संकेत दे रही हैं।

गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 13 फरवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 51,050 रुपए है। यह अपने पिछले दिनों के भाव से 1080 रुपए ऊपर देखा जा रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 46,800 रुपए है। यह अपने कल के भाव से 1000 रुपए ऊपर देखा जा रहा है। दूसरी तरफ, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज जोरदार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

शुभ लग्नों की शुरुआत से बढ़ेगी मांग

इस हफ्ते लगातार सभी कारोबारी दिनों में सोने की कीमतों में वृद्धि के बाद शनिवार को स्थिरता देखने को मिली थी। लेकिन आज सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। वहीं, चांदी की कीमतों में बीते तीन दिनों के उछाल के बाद कल गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन आज चांदी चौंकाते हुए तेजी से ऊपर गया है। वहीं, देश में अब शादी-ब्याह सहित शुभ लग्नों की शुरुआत हो चुकी है। बाजार को भी सकारात्मक असर की उम्मीद है। आने वाले दिनों में धातुओं की खरीद में वृद्धि की उम्मीद बाजार लगाए बैठा है।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai Aaj Chandi Ka Dam)

चांदी की कीमतों में आज 13 फरवरी 2022 को बड़ी बढ़त देखने को मिल रहा है। आज, रविवार को सफेद धातु की कीमत 67,400 रुपए प्रति किलोग्राम है। यह अपने कल के भाव से 4800 रुपए प्रति किलोग्राम ऊपर चला गया। बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले भी चांदी की कीमतों में ऐसे ही बड़ी उछाल और तेज गिरावट देखने को मिली थी। हाल के दिनों में चांदी की कीमतों में बड़े उतार-चढाव देखने को मिले हैं।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,650 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 37,200 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 46,500 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,65,000 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,950 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 39,600 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 49,500 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,95,000 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 50,760 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,530 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 51,050 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,800 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 51050 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,800 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 51050 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,800 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 51050 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,800 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 51050 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,800 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है .

-केरल में 51050 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,800 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 50700 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,750 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 51000 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,750 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates) अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story