×

Gold Silver Rate Today: गिरावट के बावजूद सोने का भाव 50 हजार के पार, चांदी की कीमतें स्थिर, देखें आपके शहर में क्या है दाम

देश के सर्राफा बाजार में आज सोमवार, 21 फरवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। पीली धातु का भाव आज कल की तुलना में नीचे गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 21 Feb 2022 1:26 AM GMT
gold silver rate today 30 march 2022 india delhi lucknow aaj sone ka bhav kya hai newstrack
X

सोना-चांदी की कीमतें

Gold-Silver Price 21 February 2022: देश के सर्राफा बाजार में आज सोमवार, 21 फरवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। पीली धातु का भाव आज कल की तुलना में नीचे गया है। वहीं दूसरी ओर, आज चांदी की कीमतें (Chandi Ka Dam) स्थिर है। बता दें, कि बीते हफ्ते चांदी की कीमतों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आइये जानते हैं सोमवार, 21 फरवरी 2022 को सोने-चांदी की नई दरें क्या संकेत दे रही हैं।

गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 21 फरवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 50,180 रुपए है। यह अपने पिछले दिनों के भाव से आज 10 रुपए नीचे गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 45,990 रुपए है। यह भी अपने कल के भाव से 10 रुपए नीचे गया है। दूसरी तरफ, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज स्थिरता देखी जा रही है।

आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोना-चांदी की कीमतों में कोई खास हलचल दिखाई नहीं दे रही है। आज सोमवार को सोने की 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, बीते पूरे हफ्ते चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अब कारोबारियों की नजर इस हफ्ते धातुओं के भाव पर रहेगी। क्योंकि, अब देश एक बार फिर कोरोना की तीसरी लहर के प्रकोप से लगभग बाहर आ चुका है। शादी-ब्याह सहित शुभ लग्नों की शुरुआत हो चुकी है। इसलिए बाजार को सकारात्मक असर की उम्मीद है। बाजार को आने वाले दिनों में धातुओं की बिक्री में वृद्धि की भी उम्मीद है। हालांकि, धीरे-धीरे ही सही लेकिन बाजार में सोने-चांदी की मांग अब बढ़ने लगी है।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai Aaj Chandi Ka Dam)

चांदी की कीमतों में आज 21 फरवरी 2022 को किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। चांदी की कीमतें आज स्थिरता के साथ कायम है। यह अपने एक दिन पहले की कीमत पर ही बना हुआ है। आज, सोमवार को सफेद धातु की कीमत 64,000 रुपए प्रति किलोग्राम है। चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम कल भी इतनी ही थी।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,614 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 36,912 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 46,140 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,61,400 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,033 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 40,264 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 50,330 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,03,300 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 51,620 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,320 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 50,180 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,990 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 50,180 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,990 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 50,180 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,990 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 50,180 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,990 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 50,180 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,990 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है

-केरल में 50,180 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,990 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 50,130 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,940 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 50,240 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,140 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates) इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story