×

Adani Group: अडाणी विल्मर में आया 90% का उछाल, इस लिस्ट में शामिल हुई कंपनी

Adani Group: 90 प्रतिशत लाभ के बाद अडाणी विल्मर भारत की टॉप-100 लिस्टेड ट्रेडेड कंपनियों में शामिल हो गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 14 Feb 2022 2:39 AM GMT
Bussiness News
X

Adani Group : Adani Wilmar में आया 90% का उछाल (Social Media)

Adani Group : अडाणी ग्रुप (Adani Group) की सातवीं कंपनी अडाणी विल्मर (Adani Wilmar) पिछले हफ्ते शेयर बाजार (Share Market) में रही, जिसके बाद कंपनी ने और भी अच्छा करके दिखाया। 8 फरवरी को यह शेयर (Share) 221 रुपए पर लिस्ट हुआ। इस शेयर के लिए इश्यू प्राइस 218-230 (Issue Price 218-230) रुपए प्रति शेयर रखा गया था। शुक्रवार को यह 419 रुपए तक पहुंचा था, जो लिस्टिंग प्राइस के मुकाबले 90 फीसदी ज्यादा है (Company 90 % profit), जिसके बाद अडाणी विल्मर (Adani Wilmar in top 100) भारत की टॉप-100 लिस्टेड ट्रेडेड कंपनियों (Top-100 Listed Traded Companies) में शामिल हो गई है।

ब्रोकरेज का टार्गेट क्या है

  • वेंचर सिक्यॉरिटीज ने 468 रुपए का टार्गेट सेट किया है।
  • GCL सिक्यॉरिटीज ने 377 रुपए।
  • शेयर इंडिया ने 350-380 रुपए का टार्गेट सेट किया है। अभी इस शेयर ने तमाम ब्रोकरेज का टार्गेट पीछे छोड़ दिया है।

IPO का पैसा कहां खर्च किया जाएगा

  • कंपनी ने 1900 करोड़ रुपए कैपिटल एक्सपेंडिचर, 1058.9 करोड़ रुपए कर्ज चुकाएं
  • 450 करोड़ रुपए अधिग्रहण और निवेश के लिए प्रस्तावित किया है।

कंपनी ने कितनी कमाई की

  • सितंबर तक अडाणी विल्मर की कमाई पिछले 6 महीने में 24,957.28 करोड़ रुपए बढ़ी है।
  • पिछले साल कंपनी की कमाई 16,273.73 करोड़ रुपए थी।
  • इस अवधि में कंपनी की कमाई 288.78 करोड़ से बढ़कर 357.13 करोड़ रुपए हो गई।
  • 2021-21 में कंपनी को 37,195.65 करोड़ रुपए की कमाई हुई, जिसमें 728 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ।

कंपनी क्या बेचती है

  • नॉन फूड प्रोडक्ट में यह कंपनी साबुन, हैंडवॉश और सैनिटाइजर बेचती है।
  • खाद्य तेल के अलावा फॉर्च्यून नाम से यह कंपनी चावल, आटा और चीनी बेचती है।
  • कंपनी के सीईओ और एमडी आंग्शू मलिक ने कहा था अडाणी विल्मर खाद्य तेल और फूड बिजनेस के क्षेत्र में अपना काम तेजी से बढ़ाएगी।

देश में कंपनी की मौजूदगी

  • अडाणी विल्मर के 22 प्लांट हैं, जो देश के 10 राज्यों में फैले हुए हैं।
  • कंपनी के पास 10 क्रशिंग यूनिट और 19 रिफाइनरीज हैं। इनमें से 10 रिफाइनरीज पोर्ट के आसपास हैं।
  • 9 रिफाइनरीज रॉ मटीरियल प्रोडक्शन बेस के आसपास लगाए गए हैं, इससे कंपनी का स्टोरेज कॉस्ट घटता है।
  • अडाणी विल्मर की सबसे बड़ी रिफाइनरी मुंद्रा में है। इसकी क्षमता 5000 मिट्रिक टन रोजाना है।
  • देश के 36 अलग-अलग लोकेशन पर कंपनी का टोलिंग यूनिट है।
Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story