×

Gautam Adani: मंदी के हालातों में भी गौतम अडानी निकले आगे, पीछे हुए मस्क और बेजोस

Gautam Adani: गौतम अडानी पूरी दुनिया के अरबपतियों की सूची में छठे नंबर पर हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 19 April 2022 6:07 AM GMT
gautam adani
X

गौतम अडानी (फोटो:सोशल मीडिया)

Gautam Adani: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में अरबों-खरबों की बढ़ोत्तरी हुई है। वो भी उस समय जब शेयर बाजार के हालात बिल्कुल डामाडोल चल रहे हैं। ऐसे में संपत्ति की दौड़ में अडानी और अंबानी के बीच में अडानी अब बहुत आगे निकल आए हैं। पूरी दुनिया के अरबपतियों की सूची में अडानी छठे नंबर पर हैं। जिसके बाद अब वह वॉरेन बफेट से सिर्फ 5 अरब डॉलर की दूरी पर हैं। अब अडानी की संपत्ति अगर ऐसे ही बढ़ती जा रही है तो अगले तीन दिन में वह वॉरेन बफेट को पीछे छोड़कर 5वें नंबर पर पहुंच जाएंगे।

ऐसे में ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजे आंकड़ों के अनुसार, गौतम अडानी की संपत्ति इस साल अब तक 43.9 अरब डॉलर बढ़ चुकी है। दुनिया के सबसे बड़े रईस और लिस्ट में नंबर वन के स्थान पर काबिज एलन मस्क के नेटवर्थ में 15 अरब डॉलर की कमी आई है। इसके बाद वह 255 अरब डॉलर के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर जेफ बेजोस हैं, जिनकी संपत्ति इस साल अब तक 15.1 अरब डॉलर कम हुई है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सबसे भारी नुकसान बर्नार्ड अर्नाल्ट को हुआ है। जोकि 35.4 अरब डॉलर को खोकर 143 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं बिल गेट्स की संपत्ति में भी इस साल अभी तक 8.6 अरब डॉलर की सेंध लग चुकी है। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति इस साल भले ही 4.40 अरब डॉलर बढ़ी हो, लेकिन वह कमाई में गौतम अडानी से करीब 10 ग्रुना पीछे रह गए हैं। अब वह 94.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर हैं।

फोर्ब्स के अनुसार, साल 2020 में अडानी की बहुत ज्यादा ग्रोथ नहीं हुई, यह केवल 8.9 अरब डॉलर पर ही पहुंच पाई थी। इसके साथ ही उनके रैंक में थोड़ा सुधार हुआ और वह 155वें स्थान पर पहुंच गए।

लेकिन अडानी के लिए साल 2021 कई बहुत बड़ा साबित हुआ। जब उनकी संपत्ति 8.9 अरब डॉलर से आगे बढ़कर 50.5 अरब डालर पर पहुंच गई। जिसके बाद फोर्ब्स की सूची में 131 पायदान की छलांग लगाकर 24वें स्थान पर काबिज हो गए।

वहीं साल 2022 फरवरी में अडानी की संपत्ति 83.6 अरब डॉलर पर पहुंची, इसके बाद वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए। लेकिन उसके ठीक दो महीने बाद ही 15 अप्रैल को अडानी की संपत्ति 120 अरब डॉलर हो गई और वे दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में छठे स्थान पर आ गए।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story