×

Adani Group Share Trading: अडानी ग्रुप के स्टॉकों में नहीं हो रहा सुधार, आज तो और भी बुरा हाल

Adani Group Share Trading: ग्रुप में शामिल 10 कंपनियों में से 9 गिरावट पर बनी हुई हैं। जबकि ग्रुप की एक मात्र विल्मर कंपनियां बढ़त पर है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 1 Feb 2023 5:38 AM GMT
Adani Group Share Trading
X

Adani Group Share Trading (सोशल मीडिया) 

Adani Group Share Trading: अडानी ग्रुप के शेयरों की स्थिति सुधरने का नाम नहीं रही हैं। बुधवार के कारोबारी सत्र को मिलकर लगातार पाचंवें दिन अडानी ग्रुप में शामिल कंपनियों के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखाई दिए। गिरावट के दिनों सबसे बुरा हाल अडानी टोटल गैस का हुआ है। आज भी अडानी गैस 10 फीसदी तक टूटे हैं। वहीं, ग्रुप में शामिल 10 कंपनियों में से 9 गिरावट पर बनी हुई हैं। जबकि ग्रुप की एक मात्र विल्मर कंपनियां बढ़त पर है।

लगातार पांच दिन टूटे अडानी ग्रुप के स्टॉक

तो आईये जानते हैं कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में अडानी ग्रुप के स्टाकों की क्या स्थिति है। आपको बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों की स्थिति खराब हो गई है। बीते दोनों हिंडनबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में गौतम अडानी के ग्रुप पर शेयरों में शार्ट सेलिंग और कंपनी के खातों में हेराफेरी का आरोप लगया है। इन आरोपों के बाद ग्रुप के शेयर लगातार गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं।

अडानी गैस

अडानी टोटल गैस लिमिटेड कंपनी बुधवार को सुबह 9.22 बजे 10 फीसदी की गिरावट के साथ 210.80 रुपये पर था। गैस के स्टॉक में आज 210.80 रुपये प्रति शेयर की गिरावट आई।

अडानी ग्रीन एनर्जी

अडानी समूह की ग्रीन एनर्जी कंपनी बुधवार को सुबह 1.38 फीसदी गिरावट के साथ 1207.05 रुपये पर था। इसमें आज प्रति शेयर 24.00 रुपये की गिरावट आई।

अदानी ट्रांसमिशन लिमिटेड

समूह के ट्रांसमिशन लिमिटेड में आज 1.35 फीसदी तक टूटकर कारोबार कर रहे थे। जिसके बाद ट्रांसमिशन के प्रति शेयर मूल्य 1750.00 पर हो गया है। इसमें प्रति शेयर 24.00 रुपये की गिरावट आई है।

अडानी पावर

समूह के पावर में बुधवार को बाजार में 4.98 फीसदी की गिरावट रहे। इस गिरावट के बाद कंपनी के शेयर की वैल्यू 212.65 रुपये प्रति शेयर रह गई है। प्रति शेयर आज इसमें 11.15 रुपये कम हुए हैं।

अडानी विल्मर

अडानी की विल्मर कंपनी के स्टॉक बाजार में बुधवार को 4.98 फीसदी की बढ़त पर रहे। जिसके बाज कंपनी के स्टॉक की कीमत बाजार में 475.80 रुपये रह गई है। आज इसके स्टॉक में प्रति 9.35 रुपए बढ़ हैं।

एनडीटीवी

अडानी समूह में शामिल हुई मीडिया कंपनी New Delhi Television Ltd) एनडीटीवी) के स्टॉक बुधवार को भी गिरावट पर कारोबार करते दिखाई दिए। सुबह स्टॉक में 0.14 फीसदी की गिरावट रही। 247.75 रुपये पर हो गया है। कंपनी के शेयर का मूल्य बाजार में 247.75 रुपये रह गया है।

अडानी एंटरप्राइजेज

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर मंगलवार को हल्की बढ़त पर कारोबार करते दिखाई दिए लेकिन बुधवार को इसमें गिरावट आ गई है। इसमें 1.64 फीसदी की गिराटव आई है। और यह 2950.00 रुपये हो गया है। इसके प्रति शेयर मूल्य 48.90 रुपये कम हुए।

अडानी पोर्ट्स

अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड मंगलवार को तेजी पर रहे तो बुधवार को इसमें गिरावट आ गई। पोर्ट 0.52 फीसदी तक टूटे हैं। जिसके बाद कंपनी का प्रति शेयर वैल्यू 609.45 रुपये हो गया है।

सीमेंट कंपनी का कारोबार

वहीं, ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के शेयर बुधवार को गिरावट पर रहे है। इससे पहले मंगलवार को इसमें तेजी रही थी। बुधवार को एसीसी लिमिटेड 2.29 फीसदी टूटकर 1923.25 रुपये पर आ गए हैं। वहीं, अंबुजा 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 396.95 रुपये पर कारोबार करते दिखाई दिये।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story