×

Agriculture Business: यह फसल कुछ महीनों में कमवा देती है 10 लाख रुपए, जानिए कैसे करें इसकी खेती

Lahsun ki Kheti in Hindi: लोग लहसुन का उपयोग आचार, सब्जी और चटनी के रूप में करते हैं, जबकि बीमारियों हाई ब्लड प्रेशर, पेट रोग, पाचन संबंधी समस्या, फेफड़ा संबंधी समस्या, कैंसर, गठिया की बीमारी, नपुंसकता और खून की बीमारी से मुक्ति पाने के लिए भी लोग लहसुन का उपयोग करते हैं। इस वजह से लहसुन की मांग बाजार में सबसे अधिक होती है।

Viren Singh
Published on: 12 Aug 2023 11:36 AM GMT
Agriculture Business: यह फसल कुछ महीनों में कमवा देती है 10 लाख रुपए, जानिए कैसे करें इसकी खेती
X
Lahsun ki Kheti in Hindi (सोशल मीडिया)

Agriculture Business: अगर आप किसान हैं और खेती से अच्छा पैसा नहीं कमा पा रहे हैं तो चिंता कोई बात नहीं है। इस लेख में एक ऐसे कृषि बिजनेस आइडिया की बात करने जा रहा हूं, जिसको अगर कोई किसान फॉलो कर ले तो वह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता है। यहां पर कुछ महीने में ही कमाई लाखों रुपये हो जाती है। हम बात कर रहे हैं लहसुन की खेती की। लहसुन की फसल 6 महीने में तैयार हो जाती है और आराम से किसान यहां से 10 लाख रुपए की कमाई कर सकता है। अगर आप कई बीधे में लहसुन की खेती करते हैं तो यह कमाई और बढ़ सकती है।

यहां होती है सबसे अधिक इसकी खेती

देश के अधिकांश राज्यों में लहसुन की खेती की जाती है। हालांकि सबसे अधिक इसकी खेती उत्तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, हरियाणा, पंजाब और मध्‍य प्रदेश होती है,क्योंकि यहां का मौसम इसकी खेती के लिए उयुक्त माना गया है। देश में लोगों के बीच लहसुन की मांग पूरे साल होती है और यह नकदी फसल है। इसका उपयोग घरों के मासालों से लेकर औषधी बनाने के लिए किया जाता है। इसकी खेती की खात बात यह है कि यहां पर बुवाई करने के लिए किसान को ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं होती है। किसान भाई आराम से 5 हजार रुपये एक एकड़ लहसुन की खेती कर सकते हैं। यदि कोई किसान एक बीधे में इसकी खेती करता है तो और कम खर्चा आएगा।

लहसुन की खेती कैसे करें?

यदि आप लहसुन की खेती करना चाहते हैं तो इसका समय आने वाला है। इसकी खेती अक्टूबर और नवंबर महीने में शुरू की जाती है। इसकी खेती करने के लिए किसान भाई दो या तीन बार अच्छे खेत की जुताई कर लें। उसके बाद बराबार करते हुए क्यारियां व सिंचाई के लिए नालियां बना लें। खेत में लहसुन की कलियों की बुवाई करें और यह ध्यान रखें कि इनके बीच की दूरी 10 सेमी की हो। एक एकड़ में डेढ़ से दो क्विंटल कलियां आराम बो सकते हैं। सिंचाई के लिए लहसुन की गांठ तैयार होने का 10 से 15 दिन का समय दें। अक्टूबर या नवंबर फसल लगने के बाद लहसुन 5 से 6 महीने में तैयार हो जाता है।

इन जगहों होता है लहसुन का उपयोग

लोगों के बीच लहसुन का उपयोग कई प्रकार से होता है। लोग इसका आचार, सब्जी और चटनी के रूप में करते हैं, जबकि बीमारियों हाई ब्लड प्रेशर, पेट रोग, पाचन संबंधी समस्या, फेफड़ा संबंधी समस्या, कैंसर, गठिया की बीमारी, नपुंसकता और खून की बीमारी से मुक्ति पाने के लिए भी लोग लहसुन का उपयोग करते हैं। इस वजह से लहसुन की मांग बाजार में सबसे अधिक होती है और इससे इसकी खेती करने वाले किसानों को भी काफी फायदा होता है।

लहसुन से कमाई

लहसुन की खेती कई किस्मों की होती है। एक एकड़ में आराम से 50 क्विंटल पैदावारी होती है। बाजार लहसुन का प्रति क्विंटल भाव 10000 से लेकर 21000 रुपये के बीच होता है। किसान भाई आराम से एक एकड़ में 5 से 10 लाख रुपये की कमाई कर सकता है।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story