Anand Mahindra on Adani Group: अडानी के समर्थन में आनंद महिंद्रा! वैश्विक मीडिया को दी चेतावनी; कभी भी भारत के खिलाफ...

Anand Mahindra on Adani Group: वैश्विक मीडिया को चेतावनी देते हुए आंनद महिंद्रा ने कहा कि मैं बस इतना ही कहूंगा: कभी भी, कभी भी भारत के खिलाफ दांव मत लगाओ। महिंद्रा का यह ट्वीट इस बात का साफ इशारा करता है कि, वे अब अडानी के पक्ष में खुलकर सामने आ गए हैं।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 4 Feb 2023 7:23 AM GMT (Updated on: 4 Feb 2023 7:57 AM GMT)
Anand Mahindra Adani Group
X

Anand Mahindra Adani Group (Newstrack)

Anand Mahindra Adani Group: एक अमेरिकी रिचर्स कंपनी हिंडनबर्ग की अडानी ग्रुप के शेयरों की खिलाफ आई एक रिपोर्ट ने दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी को हिलाकर रख दिया है। 24 जनवरी को जारी रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में जो गिरावट का सिलासिल शुरु हुआ है, 03 फरवरी को बंद हुए शेयर बाजार के कारोबार तक जारी रहा है। हालांकि फिच की एक पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से ग्रुप के शेयरों की स्थिति में हल्की सुधार हुई है। शुक्रवार को अडानी समूह 10 शेयरों में 4 शेयर बढ़त पर बंद हुए, जो कि इससे पहले के कारोबारी सत्र में सभी गिरावट पर कारोबार कर रहे थे।

भारत की छवि खराब करने के लिए रची जा रही साजिश

हालांकि भारत में एक तबका ऐसा है, जो कि अडानी समूह पर आई हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट को एक साजिश करार दे रहा है। उसका कहना है कि जब से भारत की छवि वैश्विक जगत में मजबूत हुई है, तब से कहीं न कहीं कोई साजिश रच कर भारत की छवि को खराब करने की कोशिश की जारी रही है। इस बार छवि खराब करने के लिए भारत एक दिग्गज उद्योगपति का सहारा लिया जा रहा है।

इस तबके का कहना है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ऐसे समय पेश की गई है, जबकि गौतम अडानी अपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी एटंरप्राइजेज अपना 20 हजार करोड़ रुपए का एफपीओ लाने की घोषणा की थी। ऊपर से लगातार वैश्विक जगत के कारोबार में अडानी ग्रुप की धाक बढ़ रही थी। एटंरप्राइजेज के एफपीओ के ऐन वक्त ऐसी रिपोर्ट को प्रकाशित करना, इस बात का साफ इशारा है कि अडानी ग्रुप के सहारे भारत की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। हालांकि अभी तक ये बातों कुछ लोग ही बोल रहे थे, लेकिन अब भारत के एक दिग्गज उद्योगपति भी इस को लेकर सामने आए हैं।

आनंद महिंद्रा आए अब सामने

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद वैश्विक मीडिया में अडानी ग्रुप के कारोबार को लेकर जिस तरह की आशंकाएं लगाई जा रही हैं, उस पर भारत के दिग्गज उद्योगपति एंव महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट किया है। हालांकि आनंद महिंद्रा ने इस ट्वीट में गौतम अडानी के बारे में कुछ भी नहीं लिखा है, लेकिन उनकी लेखनी इस बात का साफ इशारा करती है कि वह गौतम अडानी के समर्थन में आते हुए वैश्विक मीडिया पर निशाना साधा है।

अडानी के सहारे वैश्विक मीडिया पर साधा निशाना

आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि वैश्विक मीडिया अनुमान लगा रहा है कि क्या व्यापार क्षेत्र में मौजूदा चुनौतियां वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने की भारत की महत्वाकांक्षाओं को विफल कर देंगी ? इस पर उन्होंने आगे कहा कि भूकंप, सूखा, मंदी, युद्ध, आतंकवादी हमलों का सामना करने के लिए मैं (भारत) काफी समय तक जीवित रहा हूं।

कभी भारत के खिलाफ दांव मत लगाओ

वैश्विक मीडिया को चेतावनी देते हुए आंनद महिंद्रा ने कहा कि मैं बस इतना ही कहूंगा: कभी भी भारत के खिलाफ दांव मत लगाओ। महिंद्रा का यह ट्वीट इस बात का साफ इशारा करता है कि, वे अब अडानी के पक्ष में हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रुप से कोई समर्थन नहीं मिला है।

रिपोर्ट के अडानी ग्रुप का इतना कम हुआ एम कैप

आपको बता दें कि अडानी ग्रुप के खिलाफ 24 जनवरी, 2023 को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि अडानी ग्रुप अपने कंपनियों की शेयरों की वैल्यू बढ़ाने के लिए शार्ट सेलिंग कर रहा है। इसके अलावा कंपनी के खातों में हेराफेरी का भी आरोप लगाया गया था। इस रिपोर्ट के बाद से ग्रुप के शेयरों में लगातार सात करोबारी सत्र से गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार को तक ग्रुप का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपए तक गिर गया है। जबकि इससे पहले 24 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ रुपए दर्ज किया था। इसी के साथ तब वे दुनिया के 4 चौथे सबसे रईस व्यक्ति थे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story