×

Bank Holidays October 2022: फटाफट निपटाएं बैंकों का काम, दिवाली में लगातार 3 दिन बैंक बंद

Bank Holidays October 2022: 18 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर,2022 तक कुल 9 दिन बैंकों का कामकाज नहीं होगा

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 18 Oct 2022 12:29 PM GMT (Updated on: 18 Oct 2022 12:29 PM GMT)
Bank Holidays October 2022
X

Bank Holiday (सोशल मीडिया)

Bank Holidays October 2022: देश में अक्टूबर महीना फेस्टिव सीजन होता है। इस महीने कई सरकारी संस्थान बंद होते हैं। इसमें सार्वजनिक बैंक की छुट्टी भी शामिल है। सार्वजनिक बैंकों की छुट्टी के लिहाज से अक्टूबर का आधा महीना बीता चुका है और आधा महीना बितना बाकी है। बचे इस आधे महीने में भी देश में कई बड़े त्योहार पड़ने वाली हैं। इन त्योहारों के चलते बैंकों में कोई कामकाज नहीं होने वाला है यानी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे अगर आपने बचे अक्टूबर महीने के बैंकों की कामकाज की सूची नहीं बनाई है तो बना ले, वरना समस्या में पड़ सकते हैं। बचे अक्टूबर महीने में भी कई दिन बैंक बंद रहेंने वाले हैं।

9 दिन बैंक रहेंगे बंद

कल यानी 18 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर,2022 तक कुल 9 दिन बैंकों का कामकाज नहीं होगा। इससे पहले बीते अक्टूबर दिन में कई दिन बैंक बंद रहे चुके हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज के बाद से देश में दिवाली पर्व की वजह से कई दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी, लेकिन यह छुट्टी हर राज्यों के हिसाब होगी। हालांकि इस बीच लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि देश में किस दिन किस राज्य में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

बचे अक्टूबर में इन दिनों नहीं होगा कामकाज

डेट >> इन वजहों से रहेगी छुट्टी >>> किस राज्य/शहर में रहेगी बंदी

  • 18 अक्टूबर>> कटि बिहू >>> गुवाहाटी
  • 22 अक्टूबर>> चौथा शनिवार>>>सभी जगह
  • 23 अक्टूबर>>रविवार>>>सभी जगह
  • 24 अक्टूबर>> काली पूजा-दिवाली-लक्ष्मी पूजन-नरक चतुर्दशी>>> गंगटोक, हैदराबाद और इम्फाल के अलावा सभी जगह बंद
  • 25 अक्टूबर>>लक्ष्मी पूजा-दिवाली-गोवर्धन पूजा >>> गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर
  • 26 अक्टूबर>> दिवाली और कई वजहों से >>> अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर
  • 27 अक्टूबर>> भाई दूज- चित्रगुप्त जयंती- लक्ष्मी पूजा- दिवाली- निंगोल चकौबा>>> गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ
  • 30 अक्टूबर>> रविवार>>> सभी जगह
  • 31 अक्टूबर>>सरदार वल्लभ पटेल का जन्मदिन- छठ पूजा >>> अहमदाबाद, पटना और रांची
Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story