×

Bank Holidays: नवंबर में है दिवाली गोवर्धन पूजा छठ जैसे बड़े त्योहार, आधे महीने बैंक बंद; देखें छुट्टी लिस्ट

Bank Holidays November: नवंबर में कई त्योहारों और राष्ट्रीय पर्व के चलते बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। यानी नवंबर महीना 30 है तो बैंकों में कामकाम मात्र 15 दिन ही होगा।

Viren Singh
Published on: 28 Oct 2023 10:00 AM GMT (Updated on: 28 Oct 2023 10:23 AM GMT)
Bank Holidays November
X

Bank Holidays November (सोशल मीडिया) 

Bank Holidays November: अक्टूबर महीना खत्म होने वाला है। आज से चार दिन बाद नए महीने यानी नवंबर की शुरुआत हो जाएगी। जिस प्रकार अक्टूबर माह में त्यौहारों की झड़ी थी, ठीक उसी प्रकार नवंबर में त्यौहार पड़ने वाले हैं। इसी महीने करवाचौथ, धनतेरस, दिवाली जैसे कई बड़े पर्व होने हैं, जिसके चलते नवंबर महीने में कई छुट्टियां पड़ने वाली है। नवंबर में कई त्योहारों और राष्ट्रीय आयोजनों के चलते करीब आधे महीने बैंकिंग कामकाज प्रभाव रहने वाला है। ऐसे में अगर आपने अभी तक नवंबर महीने के बैंकों के कामकाज का दिन निर्धारित नहीं किया है तो जल्दी कर लीजिए। RBI ने नवंबर महीने में बैंकों में पड़ने वाली छुट्टियां की लिस्ट जारी कर दी है।

30 दिन में 15 दिन बैंक रहेगा बंद

आरबीआई के मुताबिक, नवंबर में कई त्योहारों और राष्ट्रीय पर्व के चलते बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। यानी नवंबर महीना 30 है तो बैंकों में कामकाम मात्र 15 दिन ही होगा। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल है। फटाफट आप यहां पर बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखकर अपना नवंबर महीने का बैंकिंग कामकाज का दिन निर्धारित कर सकते हैं। नवंबर में करवा चौथ, दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ और गुरु नानक जयंती जैसे कई बड़े पर्व पड़ रहे हैं।

यहां वे छुट्टियां हैं जब विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

1 नवंबर (बुधवार)- कन्नड़ राज्योत्सव/करवा चौथ: कर्नाटक, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।

10 नवंबर (शुक्रवार)- वांगला महोत्सव। मेघालय में बैंक बंद.

13 नवंबर (सोमवार)- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली: त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बैंक बंद हैं।

14 नवंबर (मंगलवार)- दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नए साल का दिन/लक्ष्मी पूजा- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम।

15 नवंबर (बुधवार)- (भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया)। सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।

20 नवंबर (सोमवार)- छठ (सुबह का अर्घ्य)। बिहार और राजस्थान में बैंक बंद.

23 नवंबर (मंगलवार)- सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल। उत्तराखंड और सिक्किम में बैंक बंद.

27 नवंबर (सोमवार)- गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा। त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद - तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।

30 नवंबर (गुरुवार)- कनकदास जयंती। कर्नाटक में बैंक बंद.

जानिए कितने प्रकार की होती हैं छुट्टी

आरबीआई छुट्टियों को तीन श्रेणियों में रखता है। इसमें परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत छुट्टियां, परक्राम्य लिखत अधिनियम और वास्तविक समय सकल निपटान अवकाश के तहत अवकाश; और बैंकों का खाता बंद करना है। विशिष्ट राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहार के आधार पर, राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं, जबकि राजपत्रित छुट्टियों में पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं।

बैंक की इस सेवा का ले सकेंगे लाभ

नवंबर में 30 में से 15 दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन इस दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं और एटीएम का लाभ मिलता है। ग्राहक छुट्टी वाले दिन भी मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सभी डिजिटल सेवाएं का आनंद लेते हुए लेनदेन कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story