×

Bank Holiday in December 2022: बैंक जानें से पहले जानें छुट्टियों की लिस्ट, दिसम्बर महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays in December 2022: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI Bank Holiday List) ने दिसम्बर महीने की छुट्टियों का लिस्ट जारी कर दिया है। जारी लिस्ट के मुताबिक दिसम्बर महीने में 13 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 29 Nov 2022 5:23 AM GMT
Bank Holiday
X

Bank Holiday (Image Credit : Social Media)

Bank Holidays in December 2022 : इस साल का नवंबर महीना भी अब अपने अंतिम दौर में है। अगर आप अपने बैंक से जुड़े कुछ कामों को इस महीने नहीं निपटा पाए हैं तो आपको दिसंबर महीने में होने वाली बैंक की छुट्टियों (Bank Holiday 2022) के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि आप ठीक समय पर अपने बैंक के काम को निपटा पाएं। आगामी महीना उत्सवों से भरा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिसंबर 2022 के महीने के लिए बैंक छुट्टियों की पूरी सूची जारी की है।

नवीनतम सूची के मुताबिक दिसंबर महीने में भारत के विभिन्न शहरों में लगभग 13 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले आप बैंक की छुट्टियों की सूची पर एक बार ध्यान जरूर दें। बता दें, भले ही दिसंबर 2022 में दूसरे शनिवार और रविवार सहित 13 बैंक अवकाश मनाएंगे, लेकिन ऑनलाइन और नेट बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी।

दिसम्बर में कब-कब रहेगी बैंक की छुट्टी (Bank Holidays in December)

03-दिसंबर-22 सेंट फ्रांसिस जेवियर पणजी का शनिवार पर्व

04 दिसंबर 2022 रविवार/सप्ताहांत

10 दिसंबर 2022 दूसरा शनिवार

11 दिसंबर 2022 रविवार/सप्ताहांत

12-दिसंबर-22 सोमवार पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा शिलांग

18 दिसंबर 2022 रविवार/सप्ताहांत

19-दिसंबर-22 सोमवार गोवा मुक्ति दिवस पणजी

24-दिसंबर-22 शनिवार क्रिसमस महोत्सव शिलांग

25 दिसंबर 2022 रविवार/सप्ताहांत

26-दिसंबर-22 सोमवार क्रिसमस समारोह/लोसूंग/नामसूंग आइजोल, गंगटोक, शिलांग

29-दिसंबर-22 गुरुवार गुरु गोबिंद सिंह जी जन्मदिवस चंडीगढ़

30-दिसंबर-22 शुक्रवार यू कियांग नांगबाह शिलांग

31-दिसंबर-22 शनिवार नए साल की पूर्व संध्या आइजोल

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story