×

Bank Holidays In July: जुलाई महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI Bank Holiday List) ने जुलाई महीने की छुट्टियों का लिस्ट जारी कर दिया है। जारी लिस्ट के मुताबिक जुलाई महीने में 15 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 23 Jun 2022 3:10 AM GMT (Updated on: 23 Jun 2022 3:11 AM GMT)
Bank Holidays
X

Bank Holidays (Image Credit : Social Media) 

Bank Holidays in July 2022 : साल 2022 में जून महीना खत्म होने वाला है है, अब अगर अगले महीने जुलाई महीने में अगर आपको बैंक का अपना कोई काम निपटाना है तो सबसे पहले जुलाई में होने वाली बैंक छुट्टियों (Bank Holiday 2022) के बारे में जरूर जान लीजिए। क्योंकि इस बार जुलाई महीने में बैंक 15 दिनों तक बंद रहेगा। हालांकि वर्तमान समय में तकनीक के विकास के कारण बैंक से जुड़े बहुत से काम ऑनलाइन बैंकिंग जैसे तमाम इंटरनेट सुविधाओं के जरिए आसानी से हो जाती। मगर कभी-कभी बैंक से जुड़े कुछ कामों को करने के लिए बैंक ब्रांच पर जाना जरूरी हो जाता है। ऐसे में जुलाई महीने में बैंक कब-कब बंद रहेगा यह लिस्ट जरूर चेक कर लें।

जुलाई में कब-कब रहेगी बैंक की छुट्टी (Bank Holidays in July)

1 जुलाई 2022 : भुवनेश्वर तथा इंफाल में कांग (रथजात्रा) रथ यात्रा के कारण 1 जुलाई को सभी बैंक बंद रहेंगे।

3 जुलाई 2022 : रविवार को वीकेंड के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

7 जुलाई 2022 : अगरतला में खर्ची पूजा के अवसर पर 7 जुलाई को बैंक बंद रहेगा।

9 जुलाई 2022 : ईद-उल-अधा (बकरीद) तथा महीने का दूसरा शनिवार रहने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे।

11 जुलाई 2022 : रविवार को वीकेंड के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

13 जुलाई 2022 : भानु जयंती के अवसर पर गंगटोक में सभी बैंक बंद रहेंगे।

14 जुलाई 2022 : शिलांग में बेन डीएनखलाम के कारण 14 जुलाई को सभी बैंक बंद रहेंगे।

16 जुलाई 2022 : हरेला के अवसर पर देहरादून में सभी बैंक बंद रहेंगे।

17 जुलाई 2022 : रविवार को वीकेंड के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

23 जुलाई 2022 : महीने का चौथा शनिवार रहने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे।

24 जुलाई 2022 : रविवार को वीकेंड के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

25 जुलाई 2022 : अगरतला में कीर पूजा के अवसर पर सभी बैंक 26 जुलाई को बंद रहेंगे।

31 जुलाई 2022 : रविवार को वीकेंड के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

आरबीआई ने जारी की लिस्ट (RBI Bank Holiday List)

भारतीय रिजर्व बैंक ने जुलाई महीने में होने वाली बैंकों की छुट्टी को लेकर लिस्ट जारी कर दिया है। रिजर्व बैंक द्वारा जारी जुलाई के हॉलिडे लिस्ट (RBI holiday list 2022) को देखें तो जुलाई महीने में 15 दिनों तक बैंक में कामकाज ठप रहेगा। हालांकि इस दौरान आप एटीएम तथा इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे की लेनदेन कर सकते हैं। अगर आप जुलाई महीने में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले छुट्टियों के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर ले।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story