×

Bank Holidays in December 2023: दिसंबर में इतने दिन बंद रहेगा बैंक, देखें छुट्टियों का पूरा कैलेंडर

Bank Holidays in December 2023: दिसंबर महीने कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन 18 दिनों की छुट्टियों में हफ्ते का पहला और आखिरी शनिवार व रविवार का अवकाश भी शामिल है।

Viren Singh
Published on: 23 Nov 2023 1:45 AM GMT (Updated on: 23 Nov 2023 1:46 AM GMT)
Bank Holidays in December 2023
X

Bank Holidays in December 2023 (सोशल मीडिया) 

Bank Holidays in December 2023: नवंबर महीना खत्म होने को कुछ नहीं दिन बचा है। उसके बाद दिसंबर महीने की शुरुआत हो जाएगी और यह महीना बैंकिंग छुट्टियों के लिहाज से काफी अहम होने वाला है। दिसंबर महीने में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक 5 10 15 नहीं बल्कि कुल 18 दिन दिसंबर महीने में बंद रहने वाले हैं। इसलिए अगर आपने अभी तक दिसंबर महीना के बैंकिंग कामकाज का दिन निर्धारित नहीं किया है तो उसको फटाफट सबसे पहले तैयार कर लीजिए। कहीं ऐसा न हो कि...जब आप बैंक में काम के लिए जाएं और आपको यह बंद मिले। इससे आपका समय तो खराब होगा ही, साथ में पैसा भी खर्च होगा। आरबीआई की ओर से दिसंबर महीने में बैंकों में होने वाली छुट्टियों की सूची जारी कर दी गई है।

अलग अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंक रहेगा बंद

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट rbi.org.in के अनुसार, दिसंबर महीने कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन 18 दिनों की छुट्टियों में हफ्ते का पहला और आखिरी शनिवार व रविवार का अवकाश भी शामिल है। बैंकों यह छुट्टियां राज्‍यों और क्षेत्रों के हिसाब से अलग-अलग होंगी। पहला और आखिरी शनिवार व रविवार को राष्ट्रीयव्यापी बैंक बंद रहेगा। बाकी छुट्टियां प्रदेश व क्षेत्र के अनुसार होंगी। इन छुट्टियों के दौरान लोगों को बैंकिंग से जोड़ी कुछ सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा।

इन सर्विस का मिलेगा लाभ

दिसंबर 2023 मे कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान ग्राहकों को बैंकों की नेट बैंकिंग और एटीएम जैसे सेवाओं का लाभ ग्राहकों को मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आपको नगदी निकासी करनी है तो एटीएम का रूख कर सकते हैं या फिर यूपीआई या फिर नेट बैंकिंग से पैसा किसी के भी खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।

दिसंबर इस-इस दिन बंद रहेगा बैंक

1 दिसंबर 2023 : इस दिन राज्य उद्घाटन दिवस के कारण अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

3 दिसंबर 2023 : रविवार के कारण इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

4 दिसंबर 2023 : सेंट फ्रांसिस जेवियर त्योहार के कारण गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

9 दिसंबर 2023 : दूसरे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

10 दिसंबर 2023 : रविवार के कारण इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।

12 दिसंबर 2023 : पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

13 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के कारण सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

14 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के कारण सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

17 दिसंबर 2023 : इस दिन रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

18 दिसंबर 2023 : यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

19 दिसंबर 2023 : गोवा मुक्ति दिवस के कारण गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

23 दिसंबर 2023 : चौथे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

24 दिसंबर 2023 : रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

25 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर 2023 : क्रिसमस सेलेब्रेशन के कारण मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

27 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के कारण नागलैंड में बैंक बंद रहेंगे।

30 दिसंबर 2023 : यू किआंग नांगबाह के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

31 दिसंबर 2023 : रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

तीन प्रकार की होती हैं छुट्टियां

आरबीआई ने इन छुट्टियों को तीन समूहों में वर्गीकृत करता है। इसमें परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत छुट्टियां; परक्राम्य लिखत अधिनियम और वास्तविक समय सकल निपटान अवकाश के तहत छुट्टियां और बैंकों का खाता बंद करना शामिल है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story