×

Bank Holidays: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays: अगले महीने से फेस्टिव सीजन (Festive Season) शुरू होने वाले हैं, जिसके चलते अक्टूबर महीने में कई सारी छुट्टियां (Bank Holidays October 2021) पड़ने वाली हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 27 Sep 2021 4:03 AM GMT
Bank Holidays: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें हॉलिडे लिस्ट
X

बैंक हॉलिडे (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Bank Holidays: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है और आप उसे अगले महीने यानी अक्टूबर में करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही जरूरी है, क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैकों के हॉलिडे की लिस्ट (Bank Holidays List) जारी की है। जिसके मुताबिक, अक्टूबर महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद (Bank Band) रहेंगे। जी हां, अगले महीने बैंकों की छुट्टियों (Bank Ki Chutti) की भरमार है, ऐसे में एक बार छुट्टियों की लिस्ट (Bank Ki Chhutti Ki List) पर नजर जरूर डाल लें।

दरअसल, अगले महीने से फेस्टिव सीजन (Festive Season) शुरू होने वाले हैं, जिसके चलते अक्टूबर महीने में कई सारी छुट्टियां (Bank Holidays October 2021) पड़ने वाली हैं। अगले महीने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती, नवरात्रि, दशहरा, ईद-ए-मिलाद, बारावफात, और महालया अमावस्या जैसे कई मौके हैं, जब बैंकों में कामकाज बिल्कुल ठप रहेगा।

हालांकि सभी राज्यों में 21 दिन बंद नहीं रहने वाले हैं, बल्कि अलग अलग राज्य के हिसाब से अलग अलग बैंक हॉलिडे होंगे। तो अगर आप अक्टूबर महीने में बैंक का काम (Bank Ka Kam) निपटाने की सोच रहे हैं तो फिर ये जरूर जान लें कि बैंक की छुट्टी कब तक है (Bank Ki Chutti Kab Tak Hai) और किस किस दिन बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।

बैंक क्लोसड (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List)

1 अक्टूबर- अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट (गंगटोक)

2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक रहेंगे बंद)

3 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

6 अक्टूबर- महालया अमावस्या- (अगरतला, बेंगलुरु, कोलकाता)

7 अक्टूबर- मीरा चाओरेन होउबा ऑफ लाइनिंगथोउ सनामही (इंफाल)

9 अक्टूबर- दूसरे शनिवार के मौके पर

10 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

12 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ महासप्तमी (अगरतला, कोलकाता)

13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / महाअष्टमी (अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची)

14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा (महा नवमी)/ आयुथ पूजा (अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम)

15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा/विजयादशमी (इंफाल और शिमला के अलावा अन्य जगहों पर बंद रहेंगे बैंक)

16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक

17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

18 अक्टूबर- कटी बिहू (गुवाहाटी)

19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलादुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ/बारावफात (अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम)

20 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती/लक्ष्मी पूजा/ ईद-ए-मिलाद (अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला)

22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- (जम्मू, श्रीनगर)

23 अक्टूबर- चौथे शनिवार के मौके पर बंद रहेंगे बैंक

24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

26 अक्टूबर- विलय दिवस (जम्मू और श्रीनगर)

31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story