×

Bank Holidays: 13 दिन तक ठप रहेंगे बैंक, नहीं होगा कोई कामकाज, यहां चेक करें हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays: आने वाले दिनों में दशहरा समेत ऐसे कई त्योहार पड़ने वाले हैं, जिसके लिए बैंकों में छुट्टियां रहेंगी और इस दिन बैंक में पूरी तरह से कामकाज ठप रहेगा।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 13 Oct 2021 4:42 AM GMT
Bank Holidays: 13 दिन तक ठप रहेंगे बैंक, नहीं होगा कोई कामकाज, यहां चेक करें हॉलिडे लिस्ट
X

बैंकों की छुट्टी (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Bank Holidays: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में फेस्टिव सीजन (Festive Season) की शुरुआत भी हो चुकी है। आने वाले दिनों में दहशरा समेत कई त्योहार पड़ने वाले हैं, लेकिन अगर आप इस बीच बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो इससे पहले एक बार बैंक की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Ki Chhutti Ki List) पर नजर जरूर डाल लें, क्योंकि आज से लगातार 8 दिनों तक बैंक बंद (Bank Band) रहेंगे।

दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India- RBI) की ओर से अक्टूबर महीने के लिए बैकों के हॉलिडे की लिस्ट (Bank Holidays List) जारी की गई थी, जिसमें इस महीने कुल 21 दिन बैंकों में छुट्टी (Bankon Mein Chutti) होने की बात कही गई थी। अब तक अलग अलग राज्यों में अलग अलग फेस्टिवल और इवेंट को लेकर कुछ 8 छुट्टियां गुजर चुकी हैं, वहीं, आज यानी बुधवार से लगातार 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। जबकि 13 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच कुल 13 दिन बैंकों का कामकाज ठप रहेगा।

लेकिन जरूरी बात ये है कि इस दौरान सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं रहने वाले हैं, बल्कि अलग अलग राज्य के हिसाब से अलग अलग बैंक हॉलिडे होंगे। तो अगर आप बैंक का काम (Bank Ka Kam) निपटाने की सोच रहे हैं तो जान लीजिए कि बैंक की छुट्टी कब तक है (Bank Ki Chutti Kab Tak Hai) और कब बैंक (Bank Kab Khulenge) खुलेंगे। ताकि आप छुट्टी वाले दिन बैंक जाकर अपना समय न बर्बाद करें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List)

13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / महाअष्टमी (अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची)

14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा (महा नवमी)/ आयुथ पूजा (अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम)

15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा/विजयादशमी (इंफाल और शिमला के अलावा अन्य जगहों पर बंद रहेंगे बैंक)

16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक

17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

18 अक्टूबर- कटी बिहू (गुवाहाटी)

19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलादुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ/बारावफात (अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम)

20 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती/लक्ष्मी पूजा/ ईद-ए-मिलाद (अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला)

22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- (जम्मू, श्रीनगर)

23 अक्टूबर- चौथे शनिवार के मौके पर बंद रहेंगे बैंक

24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

26 अक्टूबर- विलय दिवस (जम्मू और श्रीनगर)

31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story