×

Gautam Adani Net Worth: अडानी का शेयर बना रॉकेट...अमीरों की सूची में मारी गौतम ने लंबी छलांग, आ गए मुकेश अंबानी के करीब

Gautam Adani Net Worth: 82.5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अदानी समूह के संस्थापक गौतम अडानी अब दुनिया के 15वें सबसे अमीर व्यक्ति हो गये हैं। भारत और एशिया में उनका दूसरा स्थान है।

Viren Singh
Published on: 6 Dec 2023 11:50 AM GMT (Updated on: 6 Dec 2023 11:54 AM GMT)
Gautam Adani Net Worth
X

Gautam Adani Net Worth (सोशल मीडिया) 

Gautam Adani Net Worth: पहले सुप्रीम कोर्ट (SC) में हिंडनबर्ग मामले में सेबी की रिपोर्ट पर सुनवाई पूरी होना...उसके बाद पांच राज्यों में से तीन बड़े हिन्दी राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने से अडानी ग्रुप के शेयरों ने भारतीय शेयर बाजारों में जो रफ्तार पकड़ी है, वह रफ्तार नहीं बल्कि रॉकेट है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि एससी की सुनवाई के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी लौटी, लेकिन जैसे ही राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकारी बनी वैसे ही इसके शेयर रॉकेट बन गए। बुधवार को भी शेयर बाजार में अडानी ग्रुप के कंपनियों के शेयरों में जोरदार की रैली दिखाई दी और यह 20 फीसदी तक उछले। ग्रुप के शेयरों में रैली से गौतम अडानी के शुभ दिन आ गए हैं। उनके नेटवर्थ में तेजी से वृद्धि हो रही है। दो पहले तक अरबपति कारोबारी गौतम अड़ानी विश्व में अमीर व्यक्तियों की सूची में 20वें स्थान पर था, वह आज भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के करीब आ गए हैं।

20वें स्थान से पहुंचे 15वें स्थान पर अडानी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (BBI) के मुताबिक, 82.5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अदानी समूह के संस्थापक गौतम अडानी अब दुनिया के 15वें सबसे अमीर व्यक्ति हो गये हैं, जबकि भारत और एशिया में उनका दूसरा स्थान है। पिछली सूची स्थिति से अब तक गौतम को 12.3 बिलियन डॉलर का लाभ हुआ है। लेकिन इस साल अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिचर्स रिपोर्ट से गौतम अडानी साल-दर-साल (YTD) 38 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। इन आरोपों के बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयर की कीमतों में गिरावट के परिणामस्वरूप अडानी की व्यक्तिगत संपत्ति में लगभग 60 प्रतिशत की भारी कमी आई, जो 69 बिलियन डॉलर तक गिर गई।

आरोपों के बाद भी एंटरप्राइजेज रही प्रॉफिट

हालांकि जनवरी में लगे आरोपों के बीच ग्रुप की सबसे प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने 31 मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 17 बिलियन डॉलर के राजस्व का खुलासा किया थ।

मुकेश अंबानी इस स्थान पर

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 91.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वे विश्व अमीरों की सूची में 13वें स्थान पर हैं, जबकि भारत में पहले स्थान पर बने हुए हैं। पिछले बदलाव के बाद से अंबानी को $1.01 बिलियन का लाभ हुआ है और YTD में उनकी संपत्ति में $4.33 बिलियन का इजाफा हुआ है।

अन्य भारतीयों की यह रैंकिंग

बीबीआई के टॉप-50 अमीरों व्यक्तियों की सूची में शामि भारतीयों में शापूर मिस्त्री 32.8 अरब डॉलर के साथ 41वें स्थान पर और शिव नादर 30.7 अरब डॉलर के साथ 45वें स्थान पर हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story