×

Pineapple Farming: अनानास खेती किसानों को बना देती है रईस, जानिए कैसे करें इसकी खेती और सबकुछ

Pineapple Farming: किसान भाई पाइनएप्पल की खेती उन जगहों पर करें जहां कि मिट्टी बलुई दोमट या रेतीली दोमट हो। यह मिट्टी इसकी खेती के लिए सबसे उपयुक्त मानी गई है।

Viren Singh
Published on: 18 Nov 2023 7:00 AM GMT (Updated on: 18 Nov 2023 7:00 AM GMT)
Pineapple Farming
X

Pineapple Farming (सोशल मीडिया) 

Pineapple Farming: अगर आप किसान हैं और खेती से पैसा कमाने के लिए सोच रहे हैं तो आपको आधुनिक खेती की ओर ध्यान देना होगा। इसमें उन फसलों की खेती करनी होगी, जिसकी बाजार में अधिक मांग, ताकि जब आप बाजार में अपनी फसल बेचने जाएं तो अधिक से अधिक दाम मिल सके। आज कल बाजार में कई ऐसी फल की फसल हैं, जो किसानों को मालामाल कर रही हैं। फल में एक ऐसी ही फसल है, अनानास की। अनानास को अंग्रेजी में पाइनएप्पल कहते हैं। इसकी फल की पूरे साल मांग रहती है। आज के समय जो भी किसान अनानास की खेती कर रहा है, वह जमकर मुनाफा कमा कर रहा है। ऐसे में आपके पास अनानास की खेती से लाभ कमाने का मौका है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे करें अनानास की खेती?

यूपी में भी अनानास की खेती से किसान हो रहे मालमाल

भारत में अधिकांश राज्यों में अनानास की खेती की जाती है। हालांकि मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, केरल और असम के किसान अनानास की खेती करते हैं, लेकिन बीते कई सालों में इसकी खेती का दायरा बढ़ा है। अब इसकी खेती यूपी, एमपी और बिहार में की जाने लगी है। इन राज्यों के किसान भी अन्य फसलों के साथ अनानास की खेती माल कमा कर रहे हैं।

कैसे करें इसकी खेती?

किसान भाई पाइनएप्पल की खेती उन जगहों पर करें जहां कि मिट्टी बलुई दोमट या रेतीली दोमट हो। यह मिट्टी इसकी खेती के लिए सबसे उपयुक्त मानी गई है। इसकी खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 5-6 होना चाहिए। जुलाई से दिसबंर तक इसकी खेती का समय निर्धारित किया गया है। फसल बोने से पहले खेत को अच्छे से तैयार कर लें। खेती की अच्छे जुताई कर मिट्टी को भुरभुरा बना दें। फिर खेत में गोबर की खाद डालें। इसमें वर्मी कंपोस्ट या कोई भी जैविक खाद मिलाएं। अनानास की फसल की बुवाई से पहले इसको 0.2 प्रतिशत डाईथेन एम 45 के घोल में डुबोकर साफ कर लें और दो पौधों के बीच में 25 सेंटीमीटर की दूरी पौधा लगाएं।

बारिश का समय सबसे अच्छा

अनानास की खेती के लिए आर्द्र जलवायु की जरूरत होती है। इसकी खेती के लिए अधिक बारिश सबसे अच्छी मानी गई है। 100-150 सेंटीमीटर बारिश सबसे अच्छी रहती है। इसके लिए 22 से 32 डिग्री से. तापक्रम उपयुक्त रहता है। अनानास के लिये गर्म नमी वाली जलवायु उपयुक्त रहती है।

इस समय करें अनानास की खेती?

अनानास की खेती सदाबाहर खेती होती है। यह पूरे साल किसी भी वक्त की जा सकती है। हालांकि कुछ उपयुक्त समय निर्धारित किया गया है। साल में दो बार इसकी खेती के लिए सबसे अच्छा महीना मनाना गया है। इसकी पहली एक फसल जनवरी- मार्च और दूसरी मई-जुलाई में बोई जाती है। लेकिन नमी वाले गर्म इलाकों में यह पूरे साल तैयार हो जाता है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story