×

चीनी कारोबारी को पीछे छोड़ ये शख्स बने दोबारा एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, इतनी हुई संपत्ति

भारत के उद्योगपति गौतम अडानी चीन के कारोबारी को पछाड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। गौतम अडानी अब 71.3 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 2 Sep 2021 12:09 PM GMT
industrialist gautam adani
X

उद्योगपति गौतम अडानी। (Social)

ब्लूमबर्ग की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची 'Bloomberg Billionaires Index' में गौतम अडानी 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी से महज एक स्थान पीछे हैं और अब एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस सूची में पहले स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अब अडानी चीन के कारोबारी को पछाड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

इतनी है अडानी की संपत्ति

गौतम अडानी अब 71.3 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में आई तेजी की वजह से गौतम अडानी की संपत्ति में इजाफा हुआ है। अडानी पावर, अडानी गैस और अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में पिछले 10 दिनों से जोरदार उछाल आया है। अडानी ट्रांसमिशन का शेयर में पांच फीसदी का अपर सर्किट भी लगा। मुकेश अंबानी और झोंग शानशान की संपत्ति क्रमश: 87.8 अरब डॉलर और 66.6 अरब डॉलर है।

दुनिया के शीर्ष 10 धनकुबेरों की सूची

नाम संपत्ति कंपनी

1. जेफ बेजोस 201 अरब अमेजन

2. एलन मस्क 199 अरब टेस्ला, स्पेस एक्स

3. बर्नार्ड अर्नाट 167 अरब LVMH

4. बिल गेट्स 153 अरब माइक्रोसॉफ्ट

5. मार्क जुकरबर्ग 142 अरब फेसबुक

6. लैरी पेज 129 अरब गूगल

7. सर्जी ब्रिन 125 अरब गूगल

8. स्टीव वाल्मर 108 अरब माइक्रोसॉफ्ट

9. वॉरेन बफेट 104 अरब बर्कशायर हैथवे

10. लैरी एलिसन 104 अरब ऑरेकल

अडानी समूह की कंपनियों के शेयर्स में दोबारा तेजी दिखी जा रही है। मालूम हो कि हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) द्वारा तीन फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स फंड (FPI) का डीमैट अकाउंट ब्लॉक किया गया है। इससे उनकी संपत्ति में गिरावट आई थी। लेकिन अडानी समूह ने साफ कहा था कि ये खबर बकवास है और बाजार में अफवाह फैलाई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एनएसडीएल ने 3 विदेशी फंड्स Albula इन्वेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और एपीएमएस इन्वेस्टमेंट फंड के खाते फ्रीज किए हैं। इनके पास अडानी ग्रुप की 4 कंपनियों के 43,500 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के शेयर हैं।

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने एनएसडीएल द्वारा तीन विदेशी फंड्स के खाते फ्रीज करने की खबर का खंडन किया और कहा कि यह स्पष्ट रूप से गलत है और निवेश करने वाले समुदाय को जानबूझकर गुमराह करने के लिए किया गया है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story