भारतवंशी कारोबारी ने जूम मीटिंग में एक साथ 900 कर्मियों की थी छुट्टी, अब 4 हजार से अधिक का पत्ता साफ करने को तैयार!

भारतवंशी कारोबारी ने विशाल गर्ग अपनी कंपनी से 4 हजार कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में जुटे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 9 March 2022 7:09 AM GMT
Vishal Garg
X

विशाल गर्ग की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

विशाल गर्ग भारतवंशी अमेरिकी बिजनेसमैन है। विशाल गर्ग न्यूयॉर्क से बेटर डॉट काम नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म चलाते हैं। जो लोगों को ऋण मुहैया कराते हैं। कम से कम इंसानी दखल और कागजी कार्रवाई के जरिए डिजिटाइज प्रक्रिया से उनकी इस कंपनी के कर्मचारी भारत अमेरीका सहित पूरी दुनिया में हैं।

विशाल गर्ग तब चर्चा में साल 2021 के दिसंबर महीन में आएं। जब उन्होंने जूम मीटिंग के दौरान अपने करीब 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद फिर विशाल गर्ग इसकी कारण को लेकर चर्चा में आएं हैं। खबर है कि विशाल गर्ग फिर जल्द ही 4 हजार अन्य कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने वाले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक विशाल गर्ग अपने कंपनी में कर्मचारियों की क्षमता आधी करने वाले हैं। बताया जा रहा है बुधवार 9 मार्च को ही यह छंटनी हो सकती है। खबरों की मानी तो विशाल गर्ग ह प्रक्रिया फरवरी माह में करने वाले थे। लेकिन तब योजना बनाते हुए तारीख मीडिया में लीक हो गई थी। जिसके बाद कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों छंटनी की तारीख बढ़ा दी।

कारोबारी विशाल गर्ग की तस्वीर

करीब 1 महीने की छुट्टी बाद बीते साल दिसंबर में ही फिर कंपनी की अगुवाई संभालने वाले विशाल गर्ग तब से छंटनी-प्रक्रिया की रूपरेखा बनाने में लगे हैं. इसी के तहत दिसंबर में ही उन्होंने जूम-मीटिंग के दौरान पहले 900 कर्मचारी बाहर किए और अब अन्य 4,000 कर्मचारियों को दरवाजा दिखाने वाले हैं।

बता दें कि जूम मीटिंग के दौरान 900 कर्मचारियों को निकालने की घटनना के बाद विशाल जगहसाई जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद विशाल गर्ग को सोशल मीडिया पर निशाना बनाते हुए कई मीम्स आदि बने थे। उस समय उनकी कंपनी में करीब 9,100 कर्मचारी थे। लेकिन इस घटना से असंतुष्ट कई कर्मचारियों ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। इनमें कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी थे। इसके बाद विशाल ने इसके लिए माफी भी मांगी थी।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story