×

Christmas Business Ideas: क्रिसमस पर ये व्यापार चमका सकते हैं आपकी किस्मत, जानिए कौन से हैं बिजनेस

Christmas Business Ideas: अगर आप कोई व्यापार खोलने का प्लान बना रहे हैं तो इन व्यापार पर भी ध्यान दे सकते हैं, जिनकी मांग क्रिसमस त्योहार पर अन्य व्यापार की तुलना में सबसे अधिक होती है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 21 Dec 2022 12:39 PM GMT
Christmas Business Ideas
X

Christmas Business Ideas (सोशल मीडिया) 

Christmas Business Ideas: जिन लोगों के अंदर पैसा कमाने की धुन होती है, वे कभी भी कहीं भी पैसा कमाने का जरिये बना सकते हैं। यह वही लोग होते हैं जो एक दिन बड़ा मुकाम बनाते हैं। अगर आप भी ऐसे ही व्यक्ति हैं तो आपके लिए इस साल आने वाला क्रिसमस त्योहार काफी लाभदायक साबित होने वाला है और इस त्योहार से काफी पैसा पैदा कर सकते हैं।

अगर आप कोई व्यापार खोलने का प्लान बना रहे हैं तो इन व्यापार पर भी ध्यान दे सकते हैं, जिनकी मांग क्रिसमस त्योहार पर अन्य व्यापार की तुलना में सबसे अधिक होती है। ऐसा नहीं कि केवल इन व्यापार की मांग क्रिसमस पर्व में ही रहती है। देश में जब कोई अन्य पर्व आता है,उसमें भी इन व्यापारों की मांग अधिक रहती है। चाहें तो इन त्योहारी वाले व्यापार से भविष्य के लिए एक बड़ा व्यापार खड़ा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन व्यापार को शुरू करने के लिए ज्यादा मनी की आवश्यकता नहीं होती है। तो आईये डालतें हैं कि क्रिसमस त्योहार पर होने वाले व्यापारों पर एक नजर…

शिल्प सजावट: Craft Decorations


क्रिसमस त्योहार में सजावट सबसे अधिक होती है। इस त्यौहार में क्रिसमस ट्री, झालर, सजावटी गेंद, क्रिसमस वाली टोपियों के अवाला त्योहार से जुड़े अन्य वस्तुओं की मांग सबसे अधिक होती है। चाहें तो क्राफ्टिंग के जरिये इस व्यापार की शुरूआत कर सकते हैं, क्योंकि क्राफ्टिंग दुनिया भर के कई लोगों के लिए एक शौक है और इस शौक की मांग क्रिसमस पर्व में सबसे अधिक होती है। अगर आपके अंदर यह शौक है तो इसको पूर्णकालिक व्यवसाय में बदला जा सकता है, जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

खाद्य वस्तुएं: Food Items


क्रिसमस पर्व में खाद्य वस्तुएं अपनी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और इन वस्तुओं की मांग इस पर्व में सबसे अधिक रहती है। चाहें तो खुद खाद्य चीजों को निर्माण करके इस व्यापार में उतार सकते हैं या फिर खाद्य से जुड़ी कंपनियों की फ्रेंचाइजी लेकर इसकी शुरू कर सकते हैं। इस त्योहार के दौरान केक, चॉकलेट, मादक पेय जैसे बीयर और वाइन, ब्राउन इत्यादि की मांग सबसे अधिक रहती है। इस दौरान इन चीचों के व्यापार में कदम रखना काफी लाभदायक रहता है।

गिफ्ट पैकिंग: Gift Packing


गिफ्ट यानी उपहार। उपहार पैकिंग करना एक कला है। अगर इस कला का हुनर आपके अंदर है तो इसका उपयोग करके काफी पैसा कमा सकते हैं। इन हुनर की मांग सबसे अधिक क्रिसमस त्योहार में तो रहती ही है। अन्य त्योहारों में भी काफी अधिक मांग रहती है। क्रिसमस के दौरान उपहारों को लपेटने का व्यवसाय बहुत फायदेमंद बनाता है। उपहारों को लपेटने में अधिक समय नहीं लगता है और इस व्यापार में होने वाला भुगतान या प्रति आइटम या प्रति घंटे के आधार पर किया जाता है।

फोटोग्राफी: Photography


फोटोग्राफी एक ऐसी स्किल है, जिसकी मांग कभी कम होने वाली नहीं है। देश में त्योहार और शादियों के सीजन में इस कला की मांग तो मानों दोगुनी हो जाती है। अगर आपके अंदर फोटोग्राफी की कला है तो क्रिसमस के दौरान फोटोग्राफी व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।

इवेंट मैनेजमेंट: Event management


क्रिसमस के दौरान ऑफिस से लेकर पार्टी, स्कूल, घर और गलियां में लोग खूब सजावट करते हैं। वहीं, कई जगहों पर सजावट के लिए इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोग आते हैं। ऐसे समय इवेंट मैनेजमेंट की मांग काफी अधिक हो जाती है। इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े हुए लोग मंच आयोजन, नृत्य, कार्यक्रम की मेजबानी, वीडियो के माध्यम से कवरेज और बहुत कुछ का ध्यान रखते हैं। क्रिसमस के दौरान इवेंट मैनेजमेंट सबसे महत्वपूर्ण बिजनेस आइडिया में से एक बन सकता है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story