×

Delhi CNG Price Hike: दिल्लीवालों में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, जानें क्या है नई कीमत

Delhi CNG Price Hike: अक्टूबर में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में उछाल देखा गया था। दिवाली के ऐन पहले दोनों की कीमतों में 3 – 3 रूपये की बढ़ोतरी की गई थी।

Krishna Chaudhary
Published on: 17 Dec 2022 3:03 AM GMT (Updated on: 17 Dec 2022 3:12 AM GMT)
CNG Price Hike
X

CNG Price Hike (photo: social  media )

CNG Price Hike: बढ़ती महंगाई के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रह रहे लोगों को एक और झटका लगा है। राजधानी में सीएनजी की रेट एकबार फिर बढ़ा दिए गए हैं। इस बार 95 पैसे बढ़ाए गए हैं। इस तरह अब दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत बढ़कर 79.56 रूपये हो गई है। इससे पहले अक्टूबर में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में उछाल देखा गया था। दिवाली के ऐन पहले दोनों की कीमतों में 3 – 3 रूपये की बढ़ोतरी की गई थी।

दिल्ली में गैस सप्लाई करने वाली कंपनी आईजीएल ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में नेचुरल गैस के चढ़ते भाव को मूल्यवृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस साल अब तक दिल्ली में चार बार सीएनजी के दाम बढ़ चुके हैं। अक्टूबर से पहले अप्रैल में दो बार सीएनजी महंगी हुई थी। 4 अप्रैल की सुबह सीएनजी की कीमतों में 2.5 रूपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 3 अप्रैल की रात सीएनजी के दाम 80 पैसे बढ़ाए गए थे।

दिल्ली में सफर करना होगा महंगा

दिल्ली में अधिकांश वाहन पब्लिक और प्राइवेट सीएनजी पर चलते हैं। ऐसे में सीएनजी के दाम बढ़ जाने से सफर महंगा हो जाएगा। आम लोगों को अब शहर के अंदर एक जगह से दूसरे जगह यात्रा करने के लिए अधिक भुगतान करना पड़ सकता है। ऑनलाइन कैब सेवा प्रदाता कंपनियां ओला और उबर फेयर बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली के अंदर आने वाले सामान आवश्यक सामान जैसे फल, सब्जियां और दूध बगैरा भी महंगे हो सकते हैं।

एनसीआर के जिलों में दिल्ली के मुकाबले फिलहाल सीएनजी के दाम कम हैं। लेकिन यूपी के मेरठ, कानपुर और हरियाणा के रेवाड़ी समेत अन्य शहरों में सीएनजी के भाव दिल्ली से भी महंगे हैं। एक तरफ नेचुरल गैस के दाम लगातार चढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में गिरावट जारी है। जिसके कारण फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थित हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story