×

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR बढ़ गए CNG के दाम, लोगों का सफर अब हो सकता है महंगा; इतने पर आई 1 किलो सीएनजी

CNG Price Hike: IGL ने दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के भाव में वृद्धि का नोटिफिकेशन गुरुवार को ही जारी कर दिया था। इसमें कहा गया है कि 23 नवंबर 2023 सुबह 6 बजे से सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतें लागू हो जाएगी।

Viren Singh
Published on: 23 Nov 2023 7:27 AM GMT (Updated on: 23 Nov 2023 7:50 AM GMT)
CNG Price Hike
X

CNG Price Hike (सोशल मीडिया) 

CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को सुबह-सुबह महंगाई का झटका मिला है। यहां के लोगों ने जब आंखे खोलीं...तब तक सीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (Indraprastha Gas Limited -IGL) अपने दामों में बढ़ोतरी कर चुकी थी। IGL ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली के क्षेत्रों में सीएनजी के भाव में वृद्धि कर दी है। कंपनी ने यह वृद्धि 1 रुपये प्रति किलो की है। बढ़े हुए भाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में अब CNG की प्रति किलो कीमत 75.59 रुपये हो गई है, जोकि इससे पहले यह 74.59 रुपये प्रतिकिलो पर थी। वहीं एक शहर को सीएनजी के भाव से राहत भी मिली है। इस भाव में वृद्धि से आने वाले दिनों के परिवहन और दैनिक वस्तुओं के रेट में वृद्धि होने की संभावनाएं लगाईं जा रही हैं।

ये हैं सीएनजी की नई दरें

दिल्ली हुई सीएनजी की वृद्धि का असर यूपी के कई इलाकों में भी देखने को मिला है। यूपी के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में भी इसके भाव बढ़ गए हैं। यहां पर भी 1 किलो की वृद्धि हुई है। नोएडा में सीएनजी की कीमत 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम, ग्रेटर नोएडा में ये 79.20 रुपये से बढ़कर 80.20 रुपये, गाजियाबाद में 79.20 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80.20 रुपये और हापुड़ में भी 80.20 रुपए किलो सीएनसी के भाव हो गए हैं।

यहां सस्ती हुई सीएनजी

इसके अलावा कंपनी ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले में लोगों को सीएनजी के भाव से राहत दी है। यहां पर 1 रुपये किलो भाव में काटौती की गई, जिसके बाद सीएनजी का 81.20 रुपये किलो पर पहुंच गया है। इससे पहले यह 82.20 रुपये पर था।

जानिए इससे पहले कब बढ़े दाम

IGL ने दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के भाव में वृद्धि का नोटिफिकेशन गुरुवार को ही जारी कर दिया था। इसमें कहा गया है कि 23 नवंबर 2023 सुबह 6 बजे से सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतें लागू हो जाएगीं। इससे पहले भी IGL ने दिल्ली एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया था। बीते अगस्त में इसके भाव बढ़ते थे, तब से सीएनजी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। अगस्त, 2023 में भी कंपनी ने 1 रुपये किलो सीएनजी महंगी की थी। इससे पहले जुलाई में इसके भाव में कटौती की गई थी।

टैक्सियां और ऑटो का सफर हो सकता महंगा

ऐसे में जब कंपनी ने नवंबर, 2023 के आखिरी दिनों सीएनजी के भाव में फिर से 1 किलो की वृद्धि कर दी तो जाहिर है कि आने वाले दिनों में लोगों के लिए दिल्ली एनसीआर का सफर महंगा होने वाला है। अधिकांश दिल्ली में चलने वाली ओला, ऊबर के तहत चलने वाली टैक्सियां सीएनजी पर ही चलती हैं। ऑटो रिक्शा भी इसी पर चलते हैं। अधिकतर लोग दिल्ली में सफर करने के लिए इन साधनों का उपयोग करते हैं। ऐसे में जब सीएनजी के दाम बढ़े हैं तो सफर भी महंगा हो सकता है, जिसका सीधा असर लोगों को जेब पर दिखाई देगा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story