×

औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार: सेंसेक्स 1100 से नीचे, निफ्टी में भी गिरावट

गुरुवार को कारोबार के दौरान सेंसेंक्स 1100 अंक की गिरावट के साथ 36,550 अंक के स्तर पर आ गया।

Suman  Mishra
Published on: 24 Sept 2020 5:51 PM IST
औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार: सेंसेक्स 1100 से नीचे, निफ्टी में भी गिरावट
X
फोर्ब्स के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में अपडेट मिलता है। शेयर बाजार खुलने के बाद दुनिया के अलग-अलग इलाको से हर 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता रहता है।

मुंबई : इधर लगातार शेयर बाजार में गिरावट आ रही है।आज भी शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आई। सेंसेक्स 1100 अंक से भी अधिक टूटा, जबकि निफ्टी 10,800 के स्तर के करीब जा पहुंचा। बहुत सारे निवेशकों को करोड़ों रुपयों का नुकसान हो गया है। लेकिन इसमें भी कुछ स्मार्ट निवेशक जरूर होंगे, जिन्होंने पैसे कमाए होंगे। मार्च महीने जैसी हो गई है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को कारोबार के दौरान सेंसेंक्स 1100 अंक की गिरावट के साथ 36,550 अंक के स्तर पर आ गया।

निफ्टी की बात करें तो 350 अंक की गिरावट के साथ 10,800 अंक के नीचे लुढ़क गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2.96 फीसदी या 1114.82 अंक की गिरावट के साथ 36,553.60 अंक पर आ गया। निफ्टी की बात करें तो 326.30 अंक या 2.93 फीसदी गिरावट के साथ 10,805.55 अंक पर आ गया। भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली की वजह से निवेशकों को 3 लाख 92 हजार करोड़ रुपया का नुकसान हुआ है।

यह पढ़ें...चीन के खिलाफ भारत के एक्शन से थर-थर कांप उठा पाकिस्तान, उठा लिया बड़ा कदम

सभी शेयर लाल निशान

कारोबार के दौरान बीएसई इंडेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर थे। कारोबार के आखिरी घंटे में इंडसइंड बैंक के शेयर 8 फीसदी लुढ़क गए। बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी टॉप लूजर में शामिल हैं। टाटा स्टील, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, मारुति, एयरटेल के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई है।

ग्लोबली स्तर पर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और वैक्सीन को लेकर कोई ठोस उपाय नहीं होने की वजह से निवेशकों के बीच चिंता है। ऐसे में वैश्विक निवेशक सतर्क हैं। वहीं, घरेलू बाजार में मुनाफावसूली भी दिख रही है। बता दें कि अगस्त में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शेयरधारकों को सचेत करते हुए कहा ​था कि शेयर बाजार की हालत असल अर्थव्यवस्था के मुताबिक नहीं दिख रही है, इसलिए इसमें आगे गिरावट हो सकती है।

SENSEX सोशल मीडिया

वैश्विक बाजारों से मजबूती

दूरसंचार और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली रही जबकि बाजार में अच्छी दखल रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में तेजी ने बाजार के नुकसान पर कुछ हद तक अंकुश लगाया। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में भारती एयरटेल रही। इसका शेयर 7.89 प्रतिशत नीचे आ गया। वोडाफोन आइडिया का शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक नीचे आया है। एक दिन पहले रिलायंस जियो के आक्रमक पोस्ट पेड प्लान की घोषणा के बाद कंपनी का शेयर नीचे आया है।

यह पढ़ें...50 Bollywood Celebrities NCB की रडार पर, Rakul Preet Singh बना रहीं हैं बहाना

वैश्विक बाजारों से मजबूती के संकेत मिलने के बावजूद देश के शेयर बाजारों में धारणा कमजोर रहने से बुधवार को लगातार पाचवें दिन गिरावट रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 65.66 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,668.42 अंक पर बंद हुआ. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.80 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,131.85 अंक पर बंद हुआ।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story