×

RIL: कोरोना की जंग में रिलायंस का साथ, अब आम लोगों को लगवाएगी वैक्सीन

Reliance Vaccination Program: उद्योग जगत के सबसे बड़े टीकाकरण प्रोग्राम के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज अब तक 10 लाख से भी अधिक फ्री वैक्सीन लगवा चुकी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 26 July 2021 2:47 PM GMT
RIL: कोरोना की जंग में रिलायंस का साथ, अब आम लोगों को लगवाएगी वैक्सीन
X

मुकेश अंबानी (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Reliance Vaccination Program: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने ग्राहकों के साथ साथ अपने कर्मचारियों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखती है। ऐसे समय में जब देश कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है तो इस लड़ाई को आसान बनाने में रिलायंस ने भी अपनी भागीदारी दी है। दरअसल, उद्योग जगत के सबसे बड़े टीकाकरण प्रोग्राम के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज अब तक 10 लाख से भी अधिक फ्री वैक्सीन लगवा चुकी है।

कंपनी की तरफ से यह टीके रिलायंस के 'मिशन वैक्सीन सुरक्षा' के तहत लगाए गए हैं। कंपनी देश में कोविड वैक्सीन के अभियान को बढ़ाते हुए आम लोगों को अतिरिक्त 10 लाख टीके और लगाएगी। पिछले महीने कंपनी की एजीएम में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने आम लोगों के लिए टीकाकरण करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।

उन्होंने कहा, इस मिशन को राष्ट्रव्यापी आधार पर लागू करना एक बहुत बड़ा काम है लेकिन यह हमारा धर्म है, हर भारतीय के लिए हमारा कर्तव्य, सुरक्षा और सुरक्षा का हमारा वादा है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि एक साथ, हम कर सकते हैं, और हम इससे बाहर आएंगे। आपको बता दें कि रिलायंस ने वैक्सीनेशन के लिए देश भर में 171 सेंटर स्थापित किए हैं। रिलायंस फाउंडेशन अब एनजीओ के जरिए 10 लाख अतिरिक्त डोज और लगाएगी। इनको प्लांट के पास के लोगों को और आम जनता को लगाया जाएगा।

वैक्सीन (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मिशन के तहत लगाए गए वैक्सीन के 10 लाख डोज

'मिशन वैक्सीन सुरक्षा' के तहत वैक्सीन के 10 लाख डोज लग चुके हैं। कंपनी के 98 फीसदी कर्मचारियों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। कोरोना वैक्सीनेशन के दायरे में कंपनी के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्य तो आते ही हैं। इसके अलावा कंपनी ऑफ-रोल कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को भी पूरी तरह से मुफ्त में टीका लगावा रही है।

रिलायंस फाउंडेशन कोरोना की रफ्तार पर रोकने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रहा है। इसमें 1 लाख मरीजों को मिल सके इतनी ऑक्सीजन का उत्पादन फ्री किया जा रहा है। साथ ही पूरे देश में 2000 कोविड केयर बेड की देखरेख का जिम्मा भी उठा रखा है। फाउंडेशन ने कोरोना से प्रभावितों को 7.5 करोड़ भोजन भी उपलब्ध करवाया। रिलायंस ने 2019-20 के दौरान देश के कुल सीएसआर खर्च में 4% का महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story