×

Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 124 डॉलर, पेट्रोल-डीजल के दामों में जल्द हो सकती है बढ़ोत्तरी

Crude Oil Prices: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में भारी ऊछाल देखने को मिला है। वर्तमान में कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 123.80 डॉलर पर पहुंच गई है।

Rajat Verma
Published on: 31 May 2022 8:57 AM GMT
Crude Oil Price: यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ उठाए सख्त कदम, कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 124 डॉलर के करीब पहुंची
X

कच्चे तेल की कीमत (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Crude Oil Price: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के चलते वैश्विक बाजार की स्थिति पूरी तरह से डगमगा गई है। रूस और यूक्रेन से आयात होने वाले आलू वस्तुओं की समस्या के चलते लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां यूरोपीय संघ (European Union) ने रूस से आयात पर रोक लगा दी है, वहीं दूसरी ओर यूक्रेन वर्तमान में कुछ भी आयात करने की स्थिति में नहीं है। वर्तमान में हालिया आयोजित यूरोपिय संघ के लीडरों की बैठक में एक बेहद ही अहम फैसले पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके नतीजतन वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में भारी ऊछाल देखने को मिला है। वर्तमान में कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 123.80 डॉलर पर पहुंच गई है।

कच्चे तेल पर दो तिहाई रूप से प्रतिबंध

आपको बता दें कि यूरोपीय संघ के कुल 27 लीडरों की बैठक में समान रूप से रूस पर लिए गए फैसले के तहत साल 2022 तक रूस से आयात होने वाले कच्चे तेल पर दो तिहाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी प्रतिबंध का ही नतीजा है कि कच्चे तेल के दाम 124 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए हैं। ज़ाहिर है कि अब पहले की अपेक्षा रूस से अब महज एक तिहाई कच्चा तेल ही आयात किया जाएगा। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में ऊंछाल दर्ज होने स्वाभाविक है। आपको बता दें कि यूरोपीय देश में कुल कच्चे तेल की खपत का 35 फीसदी रूस से ही आयात किया जाता था लेकिन अब यूरोपीय संघ के नए फैसले के बाद इसका विकल्प खोजना होगा।

भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ेगा असर

यूरोपीय संघ के नेताओं द्वारा ब्रुसेल की बैठक में लिए गए इस निर्णय से यूरोपीय देंशों को तो मुश्किल होगी ही लेकिन इसी के साथ भारत को भी महंगे दामों पर कच्चा तेल खरीदना पड़ेगा। इससे भारत पेट्रोल-डीजल की कीमत में अभी और इजाफा देखने को मिल सकता है। भारत में वैसे ही पेट्रोल-डीजल की कीमतीं आसमान छू रही हैं और अब यूरोपीय संघ के नए निर्णय से आम आदमी की मुश्किलें अधिक बढ़ सकती है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story