×

Petrol-Diesel Aaj ka Rate : सरकारी तेल कंपनियों ने जारी की पेट्रोल-डीजल की नई दरें, जानें क्या है आज का भाव

देश की मौजूदा सरकारी तेल कंपनियों ने आज 16 जनवरी 2022 को पहले की ही तरफ आज भी फिर पेट्रोल-डीजल की दरों (petrol and diesel prices) में किसी प्रकार की वृद्धि या कमी नहीं की।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 16 Jan 2022 1:29 AM GMT
petrol diesel price today 09 march 2022 india noida petrol diesel price oil companies released new price list
X

petrol diesel price today 09 march 2022 india noida petrol diesel price oil companies released new price list

Petrol Diesel Aaj Ka Rate 16 January 2022 : देश की मौजूदा सरकारी तेल कंपनियों ने आज 16 जनवरी 2022 को पहले की ही तरफ आज भी फिर पेट्रोल-डीजल की दरों (petrol and diesel prices) में किसी प्रकार की वृद्धि या कमी नहीं की। रविवार, 16 जनवरी 2022 को भी पहले की ही तरह पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है।

बता दें, कि पेट्रोलियम पदार्थों (Petroleum Products) की कीमतों में अंतिम बड़ी कटौती बीते साल नवंबर महीने में दिवाली के समय हुई थी। उस वक्त, देश में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही थीं। तब, केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की लगातार बढ़ रही कीमतों में कटौती की घोषणा की थी। जिसके बाद, राज्य सरकारों ने भी अपने यहां वैट (VAT) की दरों में कटौती कर बढ़ी दरों पर नियंत्रण पाया था। ईंधन की कीमतों में इस कमी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) में प्रति लीटर पेट्रोल के दाम (Petrol ka dam) घटकर 95.41 रुपए हो गया। इसी तरह देश की व्यापारिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में भी पेट्रोल 109.98 रुपए की दर से बिक रहा है।

क्या जानते हैं, कैसे तय होती है पेट्रोल-डीजल की दरें?

पेट्रोल और डीजल (petrol-diesel) की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty), डीलर कमीशन (Dealer commission) सहित अन्य चीजें जुड़ने के बाद इसकी दर लगभग दोगुनी हो जाती है। इन्हीं मानकों के आधार पर तेल कंपनियां (oil companies) हर रोज पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) का रेट तय करती है। डीलर, पेट्रोल पंप (Petrol pump) चलाने वाले लोग, वे खुद को खुदरा कीमतों पर ग्राहकों के अंत में करों (Taxes) तथा अपने स्वयं के मार्जिन (Margin) जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल और डीजल की अंतिम दरों में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। इसी क्रम में तेल कंपनियों ने रविवार 16 जनवरी 2022 को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की दरों (Petrol-Diesel Price Today) में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। आज इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) ने अपनी नई रेट लिस्ट (price list) जारी कर दी। नई दरें कुछ इस प्रकार हैं।

देश के प्रमुख शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट :

-दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

-रांची में पेट्रोल 98.52 और डीजल 91.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-शिमला में पेट्रोल 95.94 रुपए और डीजल 80.28 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 95.27 रुपए तो डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पणजी में 96.45 रुपए और डीजल 87.34 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-देहरादून में पेट्रोल 94.02 रुपए और डीजल 87.37 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 95.73 रुपए और डीजल 87.21 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपए और डीजल 94.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-जयपुर में पेट्रोल 107.28 रुपए और डीजल 90.90 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है

-शिलांग में पेट्रोल 93.91 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.75 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-भुवनेश्वर में पेट्रोल 102.17 रुपए और डीजल 91.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पटना में पेट्रोल 105.90 रुपए और डीजल 91.09 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-गंगटोक में पेट्रोल 98.50 रुपए और डीजल 83.55 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 रुपए और डीजल 77.13 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story