×

Gold Silver Price Today: धनतेरस में सोना चांदी हुआ धड़ाम, 24 कैरेट गोल्ड 400 रुपये से अधिक सस्ता; जानिए अपने शहर के भाव

Gold Silver Price Today 10 November 2023: धनतेरस में यूपी में सोने की कीमत में 400 रुपए से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, चांदी के भाव 300 रुपये प्रति किलो कम हुए हैं।

Viren Singh
Published on: 10 Nov 2023 12:00 AM GMT (Updated on: 10 Nov 2023 12:00 AM GMT)
gold and silver on dhanteras
X

gold and silver on dhanteras (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today 10 November 2023: बड़े हर्षोल्लास के साथ आज देश भर में धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है। लखनऊ देश भर के सर्राफा बाजार सुबह से खुल गए हैं। बस कुछ ही देर में ग्राहकों की इंड्री से सर्राफा बाजार भरने वाला है। धनतेरस में सोना चांदी को खरीदना शुभ मना जाता है। इसलिए लोग बहुमूल्य वस्तुओं को खरीदारी के लिए घर से निकलने वाले हैं। इस बीच लोगों के लिए सोना चांदी को लेकर राहत वाली खबर आई है। यूपी सर्राफा बाजार में धनतेरस वाले दिन यानी 10 नवबंर को सोने चांदी के नई कीमतें जारी हो गई हैं। इसमें अच्छी बात यह है कि आज लोगों को इसकी कीमतों से राहत मिली है।

सर्राफा बाजार के मुताबिक, यूपी में सोने की कीमत में 400 रुपए से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, चांदी के भाव 300 रुपये किलो कम हुए हैं। आपको बता दें कि यूपी में सोना लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ है, जिसके बाद यह 61 हजार के नीचे पहुंच गया है। चांदी टूटने के बाद 73 हजार पर कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर आप धनतेरस में सोने चांदी को खरीदने के लिए सर्राफा बाजार जा रहे हैं तो राहत का दिन है।

धनतेरस में इतना सस्ता हुआ सोना

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार धनतेरस को सोने के भाव में गिराटव आई है। 24 कैरेट सोना शुक्रवार को 440 रुपए टूटकर 60,910 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 400 रुपये सस्ता होकर 55,850 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को भी सोने के भाव में गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट सोना 61,350 और 22 कैरेट सोना 56,250 रुपये दस ग्राम पर पहुंच गया था।

चांदी 300 रुपये सस्ती

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी के भाव में गिरावट आ है। आज चांदी 300 रुपये सस्ती हुई है। जिसके बाद यह 73,200 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को चांदी 1000 रुपये सस्ती हुई थी और यह यह 73,500 रुपये किलो पर आ थी।

अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

55,850 (22 कैरट)

60,910 (24 कैरट)

आगरा

55,850 (22 कैरट)

60,910 (24 कैरट)

नोएडा

55,850 (22 कैरट)

60,910 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,850 (22 कैरट)

60,910 (24 कैरट)

वाराणसी

55,850 (22 कैरट)

60,910 (24 कैरट)

मथुरा

55,850 (22 कैरट)

60,910 (24 कैरट)

फोन से ऐसे जानिए सोने के भाव

बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। इसके अलावा लोग चाहें तो मिस्ड कॉल से सोने के भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story