×

Diwali Bank Holidays: लगातार छह दिन बैंक बंद, फटाफट निपटा लीजिए काम, देखें छुट्टी लिस्ट

Diwali Bank Holidays: RBI की सूची के अनुसार, नवंबर 2023 में सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक कुल 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे।

Viren Singh
Published on: 10 Nov 2023 2:00 AM GMT (Updated on: 10 Nov 2023 2:00 AM GMT)
Diwali Bank Holidays
X

Diwali Bank Holidays (सोशल मीडिया) 

Diwali Bank Holidays: नवंबर महीने की बैंकों की छुट्टियां पहले ही जारी हो चुकी हैं। लोगों ने अपने बैंकों के कामकाज के दिन भी निर्धारित कर लिए हैं। नवंबर त्यौहारों का महीना है, इस वजह से इस महीने अधिकांश दिन बैंकों में छुट्टियां रहने वाली हैं। नवंबर के इस हफ्ते दिवाली त्योहार भी पड़ रहा है। इस पांच दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुआत कल यानी धनतेरस से शुरू हो रही है और यह भाई दूज तक चलेगा। इस दौरान के देश भर के विभिन्न हिस्सों में कई दिन लगातार बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप आपके पास बैंक से जुड़ा कई काम है, तो इसको फटाफट पूरा कर लीजिए वरना आपको समस्या हो सकती है, क्योंकि पड़ रहे त्यौहार की वजह से कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

विभिन्न शहरों में लगातार छह दिन बैंक बंद

नवंबर 2023 में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। वहीं, इस सप्ताह दिवाली, धनतेरस और भाई दूज के लिए विभिन्न शहरों में बैंक लगातार 6 दिन बंद रहेंगे। 10 नवंबर को धनतेरस और दिवाली के कारण बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि पांच दिवसीय त्योहार धनतेरस से शुरू होता है और 15 नवंबर को भाई दूज पर समाप्त होता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी जो कि रविवार है।

इस माह कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की सूची काफी पहले ही जारी कर दी थी। RBI की सूची के अनुसार, नवंबर 2023 में सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक कुल 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। बैंक की इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार भी शामिल है।

बंदी वाले दिन मिलती रहेंगी ये सेवाएं

बैंक ग्राहकों को यह ध्यान रखना होगा कि ये छुट्टियां कुछ राज्यों के लिए विशिष्ट हैं, जबकि राष्ट्रीय छुट्टियों के दौरान पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि छुट्टियों के दौरान नेट बैंकिंग और एटीएम जैसे सेवाओं का लाभ ग्राहकों को मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आपको नगदी निकासी करनी है तो एटीएम का रूख कर सकते हैं।

लगातार छह दिन छुट्टियों की लिस्ट

10 नवंबर, 2023 (शुक्रवार): वांगला महोत्सव - मेघालय।

11 नवंबर 2023 (शनिवार)

12 नवंबर 2023 (रविवार) दिवाली, उत्तर भारत

13 नवंबर, 2023 (सोमवार): गोवर्धन पूजा - त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र।

14 नवंबर, 2023 (मंगलवार): दिवाली - गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम।

15 नवंबर, 2023 (बुधवार): भाईदूज- सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल और हिमाचल प्रदेश।

तीन समूह में होती हैं बैंक छुट्टियां

आरबीआई ने इन छुट्टियों को तीन समूहों में वर्गीकृत किया है। इसमें परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत छुट्टियां; परक्राम्य लिखत अधिनियम और वास्तविक समय सकल निपटान अवकाश के तहत छुट्टियां और बैंकों का खाता बंद करना शामिल है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story