×

देशी तेल तिलहन के भाव में भारी गिरावट, जानिए क्या है आज का रेट

खाद्य तेलों का आयात बढ़ने से गुरुवार को देशी तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिला। सरसों दाना, मूंगफली दाना, सोयाबीन दाना जैसे तिलहन फसलों और देशी तेलों के भाव नरमी दर्शाते हुए बंद हुए।

Newstrack
Published on: 8 Aug 2020 2:12 PM GMT
देशी तेल तिलहन के भाव में भारी गिरावट, जानिए क्या है आज का रेट
X
रसोई में इस्तेमाल किये जाने वाले तेल की फ़ाइल फोटो

नई दिल्ली: खाद्य तेलों का आयात बढ़ने से गुरुवार को देशी तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिला। जहां सरसों दाना, मूंगफली दाना, सोयाबीन दाना जैसे तिलहन फसलों और देशी तेलों के भाव नरमी दर्शाते हुए बंद हुए।

वहीं होटल और रेस्तरां में मांग बढ़ने से पाम तेल की कीमतों में भी काफी सुधार आया। इसी तरह से सस्ते आयात से सोयाबीन डीगम में भी गिरावट देखने को मिली जबकि बाकी देशी तेलों के भाव पूर्वस्तर पर ही बने रहे।

जबकि मूंगफली और सोयाबीन जैसे अन्य देशी तेलों के भाव, कुछ मामूली हानि दर्शाते बंद हुए। सूत्रों ने बताया कि बाजारों में पाम तेल के भारी स्टॉक और आगामी माह तेल उत्पादन बढ़ने की संभावनाओं के कारण ही ऐसा हुआ है।

यह भी पढ़ें…Twitter ने अपने लोगो Blue Bird को किया Black, जानिए क्या है पूरा मामला

रसोई में इस्तेमाल किये जाने वाले तेल की फ़ाइल फोटो रसोई में इस्तेमाल किये जाने वाले तेल की फ़ाइल फोटो

देशी तेल की कीमतों पर निरंतर दबाव

सस्ते भाव पर खाद्य तेलों का आयात बढ़ने से गुरुवार को देशी तेल कीमतों पर निरंतर दबाव देखने को मिला है।

तेल व्यापार से जुड़े लोगों ने बताया कि लोकल लेवल पर डिमांड बढ़ने के बावजूद सस्ते आयात के बढ़ने के कारण वायदा और हाजिर मंडियों में सूरजमुखी, सोयाबीन दाना जैसे तिलहनों के भाव लागत से भी 15 प्रतिशत कम चल रहे हैं। इसका सीधा नुकसान तिलहन उत्पादक किसानों को उठाना पड़ रहा है।

इस कारण से इडिबल ऑयल इंडस्ट्री संकट में हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि तेल के बढ़ते आयात पर तत्काल रोक लगाए। साथ ही आयात शुल्क में वृद्धि करने जैसे उपायों पर भी विचार करें।

यह भी पढ़ें…सरकार ने पटरी दुकानदारों को दी बड़ी राहत, PM मोदी ने किया ये एलान

रसोई में इस्तेमाल किये जाने वाले तेल की फ़ाइल फोटो रसोई में इस्तेमाल किये जाने वाले तेल की फ़ाइल फोटो

गुरुवार को तेल तिलहन बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,150 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,930 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 7,970 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला-7,450 (संभावित रूप से पामोलीन सम्मिश्रित)

7,400 रुपये (बगैर सम्मिश्रित)।

सरसों तिलहन - 4,655- 4,705 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,730 - 4,780 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,800 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,870 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,100 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,650- 3,675 लूज में 3,385-3,450 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,470 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,870- 1,920 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,540 - 1,680 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,640 - 1,760 रुपये प्रति टिन

ये भी पढ़ें…पिता बना दरिंदा: अपनी 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, रिश्ते हुए तार-तार

Newstrack

Newstrack

Next Story