×

EPF Interest Rate 2022-23: सरकार ने दिया बड़ा झटका, ईपीएफ की ब्याज दर घटी

EPF Interest Rate 2022-23: केंद्र सरकार ने वित्त-वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.1 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है।

Krishna Chaudhary
Published on: 4 Jun 2022 3:39 AM GMT (Updated on: 4 Jun 2022 3:39 AM GMT)
EPF Interest Rate 2022-23
X

EPF Interest Rate 2022-23 (Social Media)

EPF Interest Rate 2022-23: नौकरी – पेशा से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफ (EPF) डिपॉजिट पर 8.10 परसेंट इंटरेस्ट रेट की मंजूरी दे दी है। पहले यह दर 8.50 प्रतिशत थी। एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) ने इस बात की जानकारी दी है। यह रेट बीते 43 साल में सबसे कम है। 1977-78 में ईपीएफओ ने 8 प्रतिशत ब्याज दिया था। उसके बाद से यह 8.25 प्रतिशत या उससे अधिक रही है।

बीते दो वित्तीय वर्ष (2019-20 और 2020-21) में ब्याज दर 8.50 प्रतिशत रही है। बताया जा रहा है कि पीएफ पर मिलने वाला ब्याज दर अभी कम होने के कारण इसे दिसंबर से पहले ही क्रेडिट किया जा सकता है। वित्त मंत्रालय से मंजूरी के बाद कभी भी ईपीएफओ के मेंबर्स के पीएफ अकाउंट में ब्याज जमा किया जा सकता है।

सबसे अधिक 12 प्रतिशत रहा है ब्याज

बीते दो वित्तीय वर्ष (2019-20 और 2020-21) में ब्याज दर 8.50 प्रतिशत रही है। 2018-19 में ब्याज दर 8.65 प्रतिशत रही है। वहीं सबसे अधिक ब्याज दर वित्तीय वर्ष 1989-2000 में रही है। इस दौरान ब्याज दर रिकॉर्ड 12 प्रतिशत था। बता दें कि पीएफ की शुरूआत 1952 में हुई थी। 1952 से 1953 तक 3 प्रतिशत ब्याज मिलता था। पहली बार 1972 में यह 6% के ऊपर पहुंची। 1984 में यह पहली बार 10% के ऊपर पहुंची। 1989-2000 का समय पीएफ के लिए सबसे अच्छा माना जाता रहा है। इसके बाद से ब्याज दर में गिरावट आनी शुरू हो गई। 2000 के बाद से ब्याज दर कभी 10 प्रतिशत के करीब नहीं पहुंची। बताते चलें कि पीएफ में ब्याज दर का निर्णय वित्तीय वर्ष के आखिरी में होता है।

ऐसे चेक कर सकते हैं पीएफ बैलेंस

सबसे पहले ईपीएफए की वेबसाइट पर जाएं। यहां Employee Centric Services पर क्लिक करें। अब View Passbook पर क्लिक करें। इसके बाद पासबुक देखने के लिए UAN से लॉगइन करें। इसके अलावा आप मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद ईपीएफओ से एक संदेश मिलेगा। जिसमें आपको पीएफ खाते की डिटेल मिल जाएगी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story