×

GST Collection: अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन ने रचा इतिहास, 1.87 लाख Cr. की वसूली...PM मोदी- इकोनॉमी के लिए बड़ी खबर

GST Revenue Collection: अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपए रहा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के मोर्चे पर मोदी सरकार के लिए वित्त-वर्ष 2023-24 का आगाज बेहद शानदार रहा है। यहां से भविष्य को लेकर संभावनाएं नजर आ रही हैं।

Aman Kumar Singh
Published on: 1 May 2023 7:19 PM GMT (Updated on: 1 May 2023 7:33 PM GMT)
GST Collection: अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन ने रचा इतिहास, 1.87 लाख Cr. की वसूली...PM मोदी- इकोनॉमी के लिए बड़ी खबर
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

GST Revenue Collection: वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Services Tax) यानी GST कलेक्शन के आंकड़े इतिहास रच रहे हैं। देश में जब से जीएसटी लागू हुआ है अर्थात पिछले करीब 6 साल (01 जुलाई, 2017) में पहली बार अप्रैल 2023 में रिकॉर्ड कलेक्शन हुआ है। अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपए रहा। ये अब तक का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। इससे पहले, बीते वर्ष अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रुपए रहा था, जो अब तक का रिकॉर्ड कलेक्शन था। पिछले अप्रैल की तुलना में इस अप्रैल जीएसटी कलेक्शन में 19,495 करोड़ रुपए अधिक जीएसटी की वसूली हुई।

वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने सोमवार (01 मई) को जीएसटी वसूल के डाटा जारी किए। जिसमें बताया कि, अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) बीते साल के अप्रैल महीने के मुकाबले 12 फीसदी अधिक है। बता दें, 20 अप्रैल 2023 को एक दिन में 9.8 लाख ट्रांजैक्शन हुए, जिसमें एक ही दिन में 68 हजार 228 करोड़ रुपए जीएसटी की वसूली हुई। इससे पहले, एक दिन में ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड 20 अप्रैल 2022 को बना था, जब एक दिन में 9.6 लाख रुपए ट्रांजैक्शन हुआ था। तब 57,846 करोड़ रुपए GST वसूली देखने को मिली थी।

PM मोदी- भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी खबर

जीएसटी के रिकॉर्ड कलेक्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'ये भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ी खबर है। कम टैक्स रेट के बावजूद टैक्स कलेक्शन बताता है कि जीएसटी कैसे इंटीग्रेशन और अनुपालन में सफल रहा है।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story