×

Food delivery App: Zomato और Swiggy की सर्विस डाउन, जानें क्या रही वजह

जोमैटो और स्विगी देश में सबसे तेजी से उभरते फूड डिलीवरी ऐप हैं। इन दोनों ही कंपनियों ने मिलकर देश के फूड डिलीवरी बाजार के करीब 95 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर रखा है।

aman
Written By aman
Published on: 6 April 2022 11:08 AM GMT
food delivery app zomato and swiggy server down due to technical issue business news
X

Zomato और Swiggy 

Food delivery App: अगर आप भी ऑनलाइन फूड आइटम मंगवाते हैं, तो फूड डिलीवरी एप (Food delivery App) जोमैटो (zomato) और स्विगी (swiggy) से भलीभांति वाकिफ होंगे। भूख लगने पर आप जिस एप के जरिए मिनटों में मनपसंद व्यंजन मंगवा लेते हैं, आज, बुधवार को उसका सर्वर देश के कई शहरों में डाउन चल रहा। इस कारण आज जोमैटो और स्विगी की सर्विस पर खासा असर पड़ा है। हालांकि, इसके पीछे की वजह तकनीकी खामी बताई जा रही है।

बता दें, कि जोमैटो (zomato) और स्विगी (swiggy) के ऐप में तकनीकी खामी का पता लोगों को आज यानी बुधवार की दोपहर तब लगा जब लंच मंगाने के लिए कई लोग ऐप का इस्तेमाल किए। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि जब ग्राहकों ने लंच के लिए संबंधित ऐप पर ऑर्डर देना चाहा। मगर, उनके ऑर्डर सबमिट नहीं हुए। इसके बाद लोगों ने ट्विटर पर कंपनियों को टैग कर उनके ऐप के काम न करने की शिकायत की। साथ ही, लोगों ने अपनी समस्या बताई कि वो अपना ऑर्डर नहीं दे पा रहे हैं।

Zomato ने जताया खेद

ऐसे ही एक उपभोक्ता की शिकायत पर जोमैटो के Zomato Care की तरफ से तकनीकी खामी को कबूल करते हुए ग्राहकों को हुई दिक्कत के लिए खेद व्यक्त किया। जोमैटो ने ट्विटर पर अपने जवाब में लिखा, 'हम एक अस्थायी समस्या का सामना कर रहे हैं। हमारी तकनीकी टीम इस मसले पर काम कर रही है। हम भरोसा दिलाते हैं कि जल्द ही कामकाज फिर से सामान्य हो जाएगा।'

Swiggy का अफसोस

इसी मुद्दे पर फूड डिलीवरी ऐप स्विगी ने भी ट्वीट कर अपने ग्राहकों से खेद जताया। स्विगी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आपको हो रही परेशानियों पर हम खेद व्यक्त करते हैं। ऐसा हमेशा नहीं होता है। इस समस्या को हम जल्द से जल्द ठीक कर लेंगे। कृपया हमारे साथ बने रहें।'

फ़ूड लवर्स निराश,कंपनियों को नुकसान

आपको जानकारी के लिए बता दें कि जोमैटो और स्विगी देश में सबसे तेजी से उभरते फूड डिलीवरी ऐप हैं। इन दोनों ही कंपनियों ने मिलकर देश के फूड डिलीवरी बाजार के करीब 95 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर रखा है। ऐसे में जब बुधवार, 06 अप्रैल की दोपहर दोनों ही ऐप में तकनीकी गड़बड़ी की एक तरफ फूड लवर्स को ऑर्डर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं, इन कंपनियों को भी आज के व्यापार में बड़ा नुकसान हुआ है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story